बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों में हैं। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। लेकिन इस खबर के बारे में जब पति निखिल जैन से मीडिया ने सवाल किया तो, उन्होंने कहा पता नहीं नुसरत गर्भवती हैं या नहीं, अगर वह प्रेग्नेंट हैं तो वह बच्चा उनका नहीं है क्योंकि दोनो पीछले छह महीने से अलग रह रहे हैं।

पति निखिल जैन के बायन के बाद नुसरत जहां को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि, नुसरत का अफेयर यश दासगुप्ता के साथ चल रहा है। बता दे कि, यश दासगुप्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार थे। हालांकि इस मुद्दे पर नुसरत जहां और उनकी मीडिया कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

नुसरत जहां पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए निखिल जैन ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। निखिल का कहना है कि, जिस दिन उन्हें पता चला कि नुसरत यश के साथ रहना चाहती है उसी दिन मैने तलाक देने का मन बना लिया था।

इस बीच नुसरत जहां ने भी बयान दिया है। उन्होंने अपनी शादी को गैरकानूनी बताया है। नुसरत के अनुसार दोनों ने तुर्की में शादी की थी। ऐसे में शादी कानूनी रुप में माइने नहीं रखती है। वहीं दोनों अलग धर्म से रिश्ता रखते हैं जो कि भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट में आता है। इस शादी को संविधानिक रुप से मान्यात दिलाने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नुसरत ने कहा आप यह कह लिजिए की हम लिवइन में रह रहे थे या एक पार्टनर की तरह पर यह शादी तो कतई नहीं थी।

नुसरत जहां ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के अनुसार उनका पति  बिन उनकी जानकारी के बैंक अकाउंट से पैसे निकालता था। अलग होन के बाद भी यह सिलसिला जारी है। नुसरत ने कहा, उनका पुश्तैनी गहना अन्य चीजे सब कुछ निखिल के पास ही है।

सोशल मीडिया पर नुसरत की किरकिरी होते देख बांग्लादेश स्वीडिश नागरिक महिला अधिकारों पर प्रखर होकर बोलने वाली तसलीमा नसरीन ने फेसबुक पोस्ट में गहरी बता कही है।

तसलीमा ने लिखा, “जब नुसरत और निखिल की शादी हुई तो बहुत अच्छा लगा, वैसी ही खुशी हुई थी जब सृजित और मिथिला की शादी हुई थी। क्योंकि मैं गैर साम्प्रदायिकता में विश्वास रखती हूं। अगर दो धर्मों के लोगों के बीच शादी होती है मैं बहुत स्वाभाविक कारण से खुश हो जाती हूं। जाति धर्म आदि को हटाना है, तो विभिन्न जातियों और विभिन्न धर्मों के लोगों को रिश्ते में बंधना होगा। इससे हिंसा दूर हो सकती है। लेकिन किसे पता था कि ऐसी प्यारी जोड़ी ज्यादा दिन खुश नहीं रहेगी!”

तसलीमा आगे लिखती हैं, ‘उस दिन एक तस्वीर में नुसरत को देखा था, वह एंजेलिना जोली की तरह बहुत खूबसूरत दिखती हैं, वह बहुत अच्छा अभिनय भी करती है। निश्चित रूप से वह आत्मनिर्भर है। दरअसल, यदि आप आत्मनिर्भर और जागरूक हैं, यदि आपके पास आत्मविश्वास और आत्मसम्मान है, तो आप अपने बच्चे के संरक्षक बन सकते हैं। आप अपने बच्चे को अपनी पहचान से बड़ा कर सकते हैं। पुरुषों को आमने सामने होने की जरूरत नहीं है। दरअसल निखिल और यश में क्या अंतर है! अंत में पुरुष ही पुरुष होते हैं। एक व्यक्ति को छोड़कर दूसरी शादी करने से जीवन बहुत खुश हो जाता है। क्या हमें दूसरी जहरीली जिंदगी जीने के लिए दूसरी शादी करनी पड़ती है? फिर ये दौड़ खत्म नहीं होगी, मनचाहा आदमी भी मेल नहीं खाता। स्वतंत्र स्त्री का वांछित पुरुष कल्पना में जीता है, वास्तविकता में नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here