दशहरे के साथ त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। दशहरा खत्म होते ही घरों में दिवाली की सफाई शुरू होने लगती है। जैसे दिवाली हर घर में खुशियाँ लाती है वैसे ही इस दिवाली बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन किसानों के घर में खुशियाँ भरेंगे।

दरअसल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है।

अमिताभ की यह दरियादिली देश में मिसाल बनेगी। अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 76 साल के अभिनेता ने लिखा, यूपी  के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है। 

centerआपको बताते चलें कि इससे पहले भी बिग बी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों के 44 परिवारों को हाल ही में सरकारी एजेंसियों के जरिये आर्थिक मदद की थी। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि वह ‘संतोषषजनक अनुभव’ रहा था। महाराष्ट्र के इन परिवारों को यह छोटी-सी मदद थी। देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भी मदद की जाएगी। बिग बी ने बताया कि 350 किसान जो कर्ज नहीं चुका पा रहे थे, उनके कर्ज चुकाए जा चुके हैं, ताकि उन्हें खुदकुशी करने से रोका जा सके।

अभिताभ ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति कर्मवीर अजीत सिंह की भी वह मदद करेंगे। सिंह लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेले जाने से बचाने में जुटे हैं। इसके अलावा बिग बी सरबनी दास रॉय को भी योगदान देंगे। रॉय मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद करती हैं।रॉय मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here