जब किसी राज्य की शिक्षा स्थिति का पता लगाना हो तो वहां के मानव जीवन की स्थिति को देख लें, बात खुद-ब-खुद पता लग जाएगी। बिहार राज्य की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। बिहार के जहानाबाद में दशहरा के अवसर पर विजयादशमी मेला के दौरान ब्‍लेड मैन बने मनचलों ने जमकर उत्‍पात मचाया। उन्‍होंने करीब दो दर्जन लड़कियों व महिलाओं को ब्‍लेड मारकर घायल कर दिया। इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना जहानाबाद के ठाकुरबारी की है। शुक्रवार शाम को ठाकुरबारी में बड़ी संख्या में लोग मेला देखने जुटे थे। शाम के करीब आठ बजे मेले में महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने सर्जिकल ब्लेड से महिलाओं पर हमला कर दिया था। एक के बाद एक 20 महिलाओं के पीठ, कंधे और हाथ को ब्लेड से काट दिया गया।

बताया ये भी जा रहा है कि  ज्यादातर महिलाओं को असामाजिक तत्वों ने कमर के नीचे ब्लेड मारकर घायल किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ये सब पुलिस प्रशसान की लापरवाही का नतीजा है। लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि पिछले 2 सालों से मेले में असामाजिक तत्व महिलाओं और लड़कियों पर ब्लेड से हमला करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी पूरे मामले को नजरअंदाज किया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मनचलों को पकड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here