Yati Narsinghanand को धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने का भुगतना पड़ा अंजाम, हुए गिरफ्तार

0
273
yati narsinghanand
Yati Narsinghanand

Yati Narsinghanand धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने का अंजाम भुगतना ही पड़ा और इसके लिए को हरिद्वार पुलिस ने उन्हें अंततः गिरफ्तार ही कर लिया। धर्म संसद हेट स्पीच मामले में विवादों के बाद शनिवार की शाम Yati Narsinghanand उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े।

Yati Narsinghanand की गिरफ्तार के बाद धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले बीते गुरुवार को उत्तरखांड पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र त्यागी को भी हवालात के पीछे पहुंचा दिया था।

Yati Narsinghanand को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में हरिद्वार के सीओ सीटी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 2-3 मामले पहले से भी दर्ज हैं।

Yati Narsinghanand
Narsinghanand Saraswati

मालूम हो कि हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर 2021 तक कुछ हिंदू संतों ने एक धर्म संसद का आयोजन किया था। जिसमें कथित तौर पर एक समुदाय विशेष और भारत के महापुरुषों के खिलाफ भड़काऊ बातें यानी की हेट स्पीच दिया गया था।

मामला सामने आने के बाद जब जब जन सामान्य में इसके प्रति आक्रोश फैला तो उत्तराखंड पुलिस ने हेट स्पीच मामले में 10 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की। जिनमें Yati Narsinghanand, वसीम रिजवी यानी जितेंद्र त्यागी और अन्नपूर्णा भी शामिल थे।

Yati Narsinghanand पर अल्पसंख्यक समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप था

इस मामले में 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस को एक याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी।

आलोचना की शिकार हरिद्वार पुलिस ने धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में गुरुवार को आरोपी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था।

Narsinghanand Saraswati
Narsinghanand Saraswati

जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी के समय उनके साथ महंत और डासना मंदिर के पुजारी Yati Narsinghanand भी मौजूद थे। नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा था, ‘तुम सब मरोगे और अपने बच्चों को भी मरवाओगे’।

Yati Narsinghanand ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी का किया था विरोध

यही नहीं Yati Narsinghanand ने पुलिस को जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने पुलिस से कहा था कि जितेंद्र हमारे भरोसे ही हिंदू बने हैं। हेट स्पीच मामले में दर्ज मुकदमे में मेरा भी नाम है। मुझे भी साथ ले चलो।

जिस पर पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें लीगल प्रोटोकॉल के तहत गिरफ्तारी करनी है। आप भी गाड़ी के साथ चल सकते हैं। इसी बात पर नरसिंहानंद भड़क गए थे। उन्होंने पुलिस टीम से कहा था कि तुम सब मरोगे और अपने बच्चों को भी मरवाओगे।

इसे भी पढ़ें: Wasim Rizvi और Yati Narsinghanand गिरफ्तार, हरिद्वार धर्म संसद मामले में Uttarakhand Police की बड़ी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here