Covid-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में 2,71,202 नए Covid-19 मामले, 314 मरीजों की मौत; सक्रिय मामले बढ़कर 15 लाख के पार

0
293
COVID
COVID

Covid-19 Updates: देश में रविवार को पिछले 24 घंटों में 2,71,202 Covid-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं 314 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस दौरान 1,38,331 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। देश में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की संख्या 15,50,377 हो गई है। वहीं ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौतों के आकड़ों में 315 की वृद्धि के साथ देश में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 4,86,066 हो गई है।

Covid-19 Updates: भारत में ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में ओमिक्रॉन के 7,743 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन के मामलों में शनिवार से 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 15,50,377 हो गए हैं, जो 221 दिन में सबसे ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट घटकर 95.20 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 11.83 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Covid-19
Covid-19

बता दें कि भारत में शनिवार को 268,833 कोविड -19 के मामले सामने आए थे। वहीं 402 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस दौरान 1,22,684 रिकवरी भी हुईं। वहीं शनिवार को ओमिक्रॉन के कुल 6,041 मामलों की पुष्टि हुई थी।

Covid-19 Updates:दिल्ली में कोविड-19 के 20,718 नए मामले दर्ज

दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 20,718 ताजा Covid-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 4,000 कम है। बता दें कि शनिवार को किए गए कोरोना टेस्ट की संख्या 67,624 है। जिनमें से 20 प्रतिशत कम सटीक रैपिड एंटीजन परीक्षण थे। वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30.64 प्रतिशत पर पिछले दिन की तरह ही रही है।

COVID-19

गौरतलब है कि इस बीच, चुनाव आयोग (EC) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया, लेकिन पार्टियों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की 50% क्षमता के साथ इनडोर बैठकें करने की छूट दी गई है। इसके अलावा, मुंबई में शनिवार को दैनिक कोविड -19 मामलों की संख्या में और गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि मुंबई में कोरोना के 10,661 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कर्नाटक में शनिवार को 32,793 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिनमें बेंगलुरु में 22,284 और सात मौतें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here