बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रणबीर के हेल्थ को लेकर काफी दिनों से कयास लगाया जा रहा कि, उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। कहा जा रहा था कि रणबीर कोरोना संक्रमित हैं। वहीं मां नीतू कपूर ने इस खबर की पुष्टी कर दी है।

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम आकाउंट से इस खबर को फैंस के साथ साझा किया। उन्हेंने लिखा, “आप सभी की फिक्र और दुआओं के लिए शुक्रिया. रणबीर कपूर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह दवाइयां ले रहा है और बेहतर होता जा रहा है। वह घर पर सेल्फ क्वारनटीन है और सभी तरह के प्रिकॉशन्स फॉलो कर रहा है।”

खबर सामने आती ही रणबीर के फैंस उनके जल्द सेहत होने की दुआ कर रहे हैं। अब तक 2 हजार से अधिक लोग केमेंट कर चुके हैं वहीं  रणबीर को लेकर ट्विटर पर भी लोग केमेंट कर रहे हैं। मिस्टर कपूर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

बता दें कि, रणबीर कपूर को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि, वे कोरोना संक्रमित हैं लेकिन इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई थी। हालांकि नीतू कपूर ने बता दिया है कि, रणबीर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here