कौन हैं S. P. Singh Baghel जिन्हें बीजेपी ने Akhilesh Yadav के खिलाफ मैदान में है उतारा

0
435
S. P. Singh Baghel
S. P. Singh Baghel

S. P. Singh Baghel: Akhilesh Yadav द्वारा करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद इस सीट पर सभी की नजरें हैं। सोमवार को इस सीट से अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने S. P. Singh Baghel को अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही बीजेपी ने जसवंत नगर से विवेक शाक्‍य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को अगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशी बनाया है।

S. P. Singh Baghel का ऐसा रहा है राजनीतिक करियर

S. P. Singh Baghel
S. P. Singh Baghel

सत्यपाल सिंह बघेल वर्तमान में कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं और आगरा लोकसभा से सांसद हैं। उन्‍होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। जिसके बाद वो 1998, 1999 और 2004 में उत्तर प्रदेश की जलेसर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। 2009 में उन्‍हें समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

2009 में BSP में हुए थे शामिल

सपा से बाहर होने के बाद 2009 वो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए और पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दो लोकसभा चुनाव लड़े। साथ ही वो 2010 – 2014 तक बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सदस्‍य भी थे। 2014 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 2015 में उन्‍हें बीजेपी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

S. P. Singh Baghel

2017 में विधानसभा चुनाव लड़े

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने Tundla सीट से चुनाव लड़ा और जीते भी जिसके बाद उन्‍हें यूपी सरकार में पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य पालन का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्‍हें एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा और उन्‍होंने आगरा सीट से जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी कैबिनेट में उन्‍हें कानून और न्याय राज्य मंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here