UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश समेत पाचों राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न होने के बाद 10 मार्च यानी कि कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी की सरकार बना दी है। अधिकतर एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई है। ऐसे में ईवीएम पर फिर बवाल शुरू हो गया है। नतीजों से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के कई जिलों में हंगामा हो रहा है। वाराणसी से लेकर बदायूं और बरेली में बवाल हो रहा है। इस बीच अल्पसंख्यक मंत्री मोहसीन रजा ने सपा पर वार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हार स्वीकार कर लें।
UP Election Result 2022: EVM विलाप मंडली को हार का डर- मुख्तार अब्बास नकवी

यूपी कैबिनेट में अल्पसंख्यक मंत्री मोहसीन रजा ने कहा कि अखिलेश यादव माहौल खराब करने की कोशिश न करें। अपनी हार को स्वीकार कर लें। उन्होंने आगे कहा कि हार स्वीकार करने की बजाय सूबे में माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। ये लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है
वहीं केंद्र सराकर में अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ईवीएम पर सवाल खड़ा करने वालों पर वार किया है। उन्होंने कहा कि EVM विलाप मंडली का हार से पहले हाहाकार शुरू हो गया है। कभी इन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए, कभी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उनको कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि जनता उनके साथ क्या करने वाली है।
UP Election Result 2022: EVM स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं– D.K Thakur

ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग तो भरोसे के लायक है नहीं। हमें ही काम करना पड़ेगा। उन्होंने घोषणा की है कि हर बूथ पर सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सपा उम्मीदवार दूरबीन से ईवीएम पर नजर रख रहे हैं।
ईवीएम पर लखनऊ पुलिस आयुक्त डी.के ठाकुर का कहना है कि EVM स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। आंतरिक सुरक्षा के लिए CISF लगाई गई है। बाहरी सुरक्षा सिविल पुलिस के हाथ में है। पारदर्शिता के लिए CCTV लगाए गए हैं। मतगणना के लिए सभी मतगणना कक्षों में CRPF की टुकड़ियां लगाई जा रही हैं
संबंधित खबरें:
- UP Election: कांग्रेस नेता Mohan Prakash ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BJP को जनादेश लूटने की आदत है
- Exit Polls दिखाकर मानसिक दबाव बनाने की है कोशिश, मैं नहीं मानता ऐसा सर्वे- Jayant Chaudhary