UP Election 2022: अखिलेश यादव सोमवार को करहल से भरेंगे नामांकन, Aparna Yadav ने कहा- ‘मैं भी लड़ने के लिए तैयार हूं’

0
279
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। सोमवार को अखिलेश यादव अपना नामांकन भरेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता पहली बार चुनाव लड़ने वाले हैं। बताते चले कि करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इधर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई Aparna Yadav ने कहा है कि अगर पार्टी चाहेगी तो वो अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

UP Election 2022: तीसरे चरण में होगा मतदान

गौरतलब है कि करहल मैनपुरी जिलें के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होना है। लेकिन नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। अखिलेश यादव के मैदान में आने के बाद यह सीट इस विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बन गया है। हालांकि अब तक के चुनावों के आंकड़ों के अनुसार यहां पर समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ रही है।

UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने किए हैं 13 बड़े वादे

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP समेत छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। अगामी यूपी चुनाव के लिए सपा ने अपने संकल्‍प पत्र में यह वादे किए हैं।

UP Election 2022 के लिए SP का संकल्‍प पत्र

  • सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
  • प्रत्‍येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा।
  • किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 18,000 रुपये प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरत महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। 2012-17 तक हमने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी थी। बीमा एवं पेंशन की व्‍यवस्‍था की जाएगी।
  • नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा, सपा सरकार में हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे।
  • सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके सम्‍मान में किसान स्‍मारक बनाया जाएगा।
  • सांड़ के हमले में मारे जाने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण, किसान होते हैं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
  • आई टी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
  • पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
  • यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्‍छा काम करने वालों को नगर भारती सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here