UP Election 2022: BJP आज कर सकती है 172 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, 80 विधायकों की कट सकता है टिकट

0
355
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक दिल्ली में चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार या बुधवार को पार्टी की तरफ से 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि चर्चा है कि पार्टी अपने 80 विधायकों का टिकट काट सकती है।

UP Election 2022: कोर कमेटी की बैठक में पीएम भी ले रहे हैं हिस्सा

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें बीजेपी नेता अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया था। आज भी यह बैठक जारी है जिसमें प्रधानमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के बाद उम्मीदवारों के लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

UP Election 2022: RPN Singh ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि वो दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। RPN Singh कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी भी हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here