UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने Ghaziabad में किया डोर टू डोर कैंपेन, कांग्रेस प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट

0
305

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी की महासचिव Priyanka Gandhi पूरी तरह से यूपी में सक्रिय हैं और वो लगातार राज्‍य का दौरा कर रही हैंं। शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने Ghaziabad में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।

कांग्रेस महासचिव ने गाजियाबाद के साहिबाबाद में रोड शो भी किया। उन्‍होंने यह प्रचार दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी के लिए किया। बता दें कि अगस्त 2020 में दिल का दौरा पड़ने से राजीव त्यागी का निधन हो गया था, कांग्रेस पार्टी ने उनकी पत्‍नी को साहिबाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

UP Election 2022 Priyanka Gandhi In Ghaziabad
UP Election 2022 Priyanka Gandhi In Ghaziabad

UP Election 2022: 2 सालों में जमीन पर सिर्फ दिखी है कांग्रेस

राज्‍य में कांग्रेस की स्थिति को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सालों में जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। जनता के साथ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी हुई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उ.प्र. में हम पिछले 30 साल में पहली बार सभी 403 सीटों पर लड़ रहे हैं। लॉकडाउन, नोटबंदी आदि के चलते बहुत से छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। हम ये मुद्दे उठा रहे हैं।

Priyanka Gandhi Vadra,RRB-NTPC Result Controversy, UP Election 2022
Priyanka Gandhi Vadra

एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग

अवैध रेत खनन मामले में ईडी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार इनका इस्तेमाल लोगों को धमकाने, विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कर रही है। चुनावों के दौरान इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here