IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए Andy Flower ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग, आईपीएल में लखनऊ टीम के मुख्य हैं एंडी फ्लावर

0
266
ANDY FLOWER
ANDY FLOWER

IPL 2022 में जुड़ी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच Andy Flower ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ दिया। एंडी फ्लावर पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्लान सुल्तान्स की टीम को बीच में ही छोड़ दिया। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। इस नीलामी के लिए फ्लावर भारत में होंगे। जिम्बाब्वे के सबसे सफल क्रिकेटरों में एक एंडी फ्लावर को नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का कोच बनाया गया।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए लखनऊ के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे फ्लावर

इस बारे में सुल्तान्स के मीडिया विभाग ने पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लावर टीम के साथ वर्चुअली उपलब्ध रहेंगे और 13 फरवरी को वो पाकिस्तान लौटेंगे। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम मौजूदा पीएसएल 2022 के सीजन में शानदार फॉर्म में है और उन्होंने इस सीजन के सभी मैच जीते हैं।

IPL 2022
LUCKNOW IPL TEAM

एंडी फ्लावर ने एक बयान में कहा कि मैं नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। भारत में क्रिकेट के लिए जुनून बहुत शानदार है और आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना एक वास्तविक विशेषधिकार है और मैं डॉ गोयनका और लखनऊ की टीम के साथ मिलकर काम करने का लिए उत्सुक हूं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और अनकैप्ड भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का नाम शामिल है। लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल पर 17, मार्कस स्टोइनिस पर 9 करोड़ और बिश्नोई को 4 करोड़ का भुगतान किया है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे

IPL 2022 में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन

IPL 2022 के दौरान महिला आईपीएल भी खेला जाएगा, आईपीएल के सभी मैच मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here