Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित

0
157
Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित
Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में शामिल Nobel Prize की घोषणा कर दी गई है। स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी यानी मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है। स्वांते पाबो को यह पुरस्कार विलुप्त हो चुके होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी से जुड़ी खोजों के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है। इस बात की जानकारी देते हुए Nobel Prize के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है।

कौन हैं Nobel Prize विजेता स्वांते पाबो?

स्वांते पाबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक रहे हैं जिन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। वह जर्मनी के लीपजिंग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी में जेनेटिक्स विभाग के निदेशक भी रहे हैं।

Z
स्वांते पाबो

1901 में दिया गया था पहला Nobel Prize

एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा थी कि चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में पुरस्कार दिए जाएं । इसके बाद नोबेल की मृत्यु के पांच साल बाद 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इसमें प्रत्येक पुरस्कार की राशि 10 मिलियन क्रोनर (लगभग 900,000 डॉलर) है और यह 10 दिसंबर यानी नोबेल की मृत्यु की तारीख को डिप्लोमा और स्वर्ण पदक के साथ दिया जाता है।

Z
अल्फ्रेड नोबेल

आपको बता दें, अर्थशास्त्र पुरस्कार नोबेल द्वारा नहीं, बल्कि 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा शुरू किया गया था। इसमें नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे में और अन्य पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं।

क्रमबद्ध तरीकों से होगी Nobel Prize की घोषणा

nobel prize winners 2019
नोबेल पुरस्कार

मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार कोविड महामारी के दौरान के चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखते हुए दिया गया है। इस घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी (Physics) के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान (Chemistry), गुरुवार को साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार और शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं, अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर यानी सोमवार को की जाएगी।

संबंधित खबरें:

68th National Film Awards Ceremony: आशा पारेख को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, अजय देवगन और सूर्या चुने गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित की जाएंगी लेजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख, 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here