CBSE Term 2 Board Exam के तारीख की घोषणा, यहां देखें Date Sheet और Sample Question Paper

0
331
CBSE Result 2022
CBSE Result 2022

CBSE Term 2 Board Exam 2022: CBSE Term 2 के Date Sheet का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Central Board Of Secondary Education (CBSE) ने सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के Term 2 के तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने बुधवार, 9 फरवरी को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि CBSE Board के Term 2 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से किया जाएगा।

CBSE 2022
CBSE 2022

जल्द जारी होगी Date Sheet

हालांकि, Central Board Of Secondary Education ने अभी CBSE 10वीं और CBSE 12वीं की Date Sheet जारी नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसके तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही, बोर्ड ने यह भी बताया है कि CBSE Term 2 Date Sheet 2022, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी, सभी छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

216 e1645600043388

CBSE Term 2 Exam Pattern

CBSE Term 1 में Objective Type MCQ वाले प्रश्न पुछे गए थे लेकिन CBSE Term 2 में जारी किए गए Sample Question Paper में जो प्रश्न दिए गए हैं उसके अनुसार ही प्रश्न पुछे जाएंगे। Term 2 में Subjective Questions पुछे जा सकते हैं। दरअसल, Examination Controller Sanyam Bhardwaj ने एक नोटिस जारी कर इस बात की घोषणा की है।

45433sdf e1645597659677

CBSE Term 2 के लिए Sample Paper कर दिया गया जारी

CBSE ने Term- 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के Sample Question Paper जारी कर दिए हैं। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर Sample Question Paper के साथ-साथ Marking Scheme भी जारी की गयी है।

CBSE
Students (smbolic image)

ऐसे करें CBSE 2022 Sample Question Paper डाउनलोड

  • चरण-1 सबसे पहले छात्र CBSE Academic की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • चरण-2 इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “CBSE Term-2 Sample Question Paper” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण-3 अब एक नया PDF खुलेगा, यहां उम्मीदवारों को “कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए Sample Question Paper” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण-4 इसके बाद उस विषय का चुने जिसका Sample Question Paper लेना चाहते हैं।
  • चरण-5 अंत में इसके खुलने के बाद पेज को डाउनलोड करें और आगे के लिए उसकी Hard Copy अपने पास रख लें।
The news of fathers death on the day of Math exam. e1644475359598

छात्र कर रहें रिजल्ट का इंतजार

सत्र 2021-22 में पहली बार CBSE Board Exam दो Term में आयोजित की गई है। इसमें Term-1 की परीक्षा रिजल्ट का छात्र इंतजार कर रहें हैं। लेकिन परीणाम के लिए अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बेहतर होगा कि छात्र 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

The results of CBSE will come today such as your result check e1645597608938

CBSE Term-1 Result की जांच कैसे करें?

  • चरण-1 सबसे पहले छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • चरण-2 होमपेज पर “CBSE 10th Term-1 Result 2022” या “CBSE 12th Term-1 Result 2022” पर क्लिक करें।
  • चरण-3 अब अपना Roll Number, DOB और School ID भरें और “Login” पर क्लिक करें ।
  • चरण-4 इसके बाद आपका CBSE Class 10th & 12th Term-1 Result 2022 खुल जाएगा।
  • चरण-5 अंत में अपनी Marksheet डाउनलोड करें और भविष्य के लिए Print Out निकलवा लें।

CBSE Notice For Board Exam

Sample Paper For Class 10th

Sample Paper For Class 12th

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here