तापमान की खोज के लिए अमेरिका के David Julius और Ardem Patapoutian ने मेडिसिन में Nobel Prize जीता

0
500
noble prize winner
noble prize winner

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाने वाला Nobel Prize इस बार फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में अमेरिका के डेविड जूलियस (David Julius) और अर्डेम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) ने संयुक्त रूप से जीता है। उन्‍हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है।

पिछले साल, हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus) की खोज के लिए तीन वायरोलॉजिस्टों Michael Houghton, Harvey Alter और Charles Rice को यह पुरस्कार दिया गया था। यह पहली बार है जब पूरी चयन प्रक्रिया COVID-19 महामारी आने के बाद हुई है।

अन्य विषयों और क्षेत्र के पुरस्कार आने वाले दिनों में घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को भौतिकी (Physics) के लिए पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान (Chemistry), गुरुवार को साहित्य (Literature) और शुक्रवार को शांति के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। अर्थशास्त्र (Economics) के लिए पुरस्कार की घोषणा सोमवार 11 अक्टूबर को की जाएगी।

मानवता के कल्‍याण के लिए दिया जाता है Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हर साल यह उन लोगों को दिया जाता है, जिन्‍होंने एक वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है। मूल रूप से, पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया गया था। विजेता को प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन से अधिक) मिलते हैं। पुरस्कार राशि पुरस्कार के निर्माता स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है, जिनकी मृत्यु 1895 में हुई थी।

यह भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Case: Asaduddin Owaisi ने कहा, ‘यह राज्य प्रायोजित हिंसा, मोदी और योगी सरकार दोनों जिम्मेदार

APN Live Update: आर्यन खान की बढ़ी मुश्किलें, 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में रहेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here