भारत में 29 और 30 अगस्त को Janmashtam का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के आगमन की खुशी में तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। मंदिरों को फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। इस दिन को उत्तर प्रदेश में बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं क्योंकि कान्हां का जन्म मथुरा में हुआ था। यही कारण है कि यहां पर मंदिरों से लेकर सड़कों को अच्छी तरह सजाया जाता है। वहीं जन्माष्टमी पर मुख्य आकर्षण के केंद्र ठा.बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंध तंत्र द्वारा 30-31 अगस्त को ठाकुरजी के दर्शन की समय सारणी को जारी कर दिया है।

मंदिर के सहायक प्रबंधक उमेश सारस्वत द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 30-31 अगस्त को ठाकुरजी के दर्शन की समय सारणी जारी की है। उन्होंने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि 30 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुरजी का दूध, दही, शहद, यमुना जल, गंगाजल, बूरा, देसी घी एवं जड़ी-बूटियों से सेवायत गोस्वामियों द्वारा निज मंदिर में महाभिषेक किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा,साल में सिर्फ एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1.55 बजे होगी। इसके बाद ठाकुरजी स्वर्ण रजत पालना में प्रात: 5 बजे तक दर्शन देंगे। 31 अगस्त को सुबह 7.45 बजे नंदोत्सव होगा।

मिली जानकारी के अनुसार मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर पर कुछ इस तरह की रौशन होगी कि रात का समय दिन में बदल जाएगा। इस दौरान जो भक्त गण कान्हा के दर्शन करना चाहते हैं वे गेट नंबर 2 एवं 3 से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं गेट नंबर 1 और 4 से निकास होगा। साथ ही मंदिरे सेवायत गोस्वामियों के प्रवेश एवं आपातकालीन द्वार के रुप में गेट नं. 5 का प्रयोग किया जाएगा।

30 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से घंटा घड़ियाल एवं शंखनाद की ध्वनि के मध्य वैदिक विधिविदान से ठाकुरजी का मनों दूध, दही, घी, बूरा, शहद, गंगाजल, यमुना जल एवं जड़ी बूटियों से महाभिषेक होगा।

यह भी पढ़ें:

गोवर्धन पूजा 2020: अन्नकूट कान्हा के लिए है खास, 56 तरह के लगते हैं भोग

मथुरा में लट्ठमार होली की धूम, फूलों और रंगों के साथ मनाई जा रही है होली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here