Chhattisgarh: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी ले रहे हैं हिस्सा

0
733
Chhattisgarh, National Tribal Dance Festival
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Chhattisgarh: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की शुरुआत गुरुवार से हुई है। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप जलाकर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।

28 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों अन्य देशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

हेमंत ने बीजेपी पर साधा निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रायपुर में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी काम में अड़चन डालने का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी जहां भी विपक्ष में रहती है वो सत्ता पक्ष को काम नहीं करने देती है।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने की है तैयारी

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 मे किसी भी तरह की घटनाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार की तरफ से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कल ही 2020 बैच के 7 ट्रेनी कलेक्टरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रायपुर अटैच किया गया था। वो रायपुर कलेक्टर सौरव कुमार के साथ मिलकर राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, राज्य अलंकरण समारोह में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here