बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बॉलीवुड में आने के बाद उनका नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ खासा चर्चा में रहा है। खबरें तो ये भी थी कि माही दीपिका से शादी करना चाहते थे । हालांकि दीपिका हमेशा से कहती आई है कि धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर है। लेकिन दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण चाहती है कि धोनी को अब  टी-20 से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

हाल ही में दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में आई थीं। जब इस शो में अनीशा से पूछा गया कि कौन से प्लेयर को अब रिटायर हो जाना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि धोनी को अब टी-20 से रिटायर हो जाना चाहिए। दीपिका ने इसके बाद तुरंत कहा कि अनीशा ये भारी मन से कह रही हैं। क्योंकि मैं धोनी की फैन हूं। अनीशा खुद एक खिलाड़ी हैं। वो गोल्फ खेलती हैं।

बता दें कि दीपिका हमेशा से धोनी की तारीफ करती रहती हैं। जब धोनी ने टेस्ट से संन्यास लिया था तब दीपिका ने अपनी निराशा भी जाहिर की थी।

इसी चैट शो में जब नेहा धूपिया ने दीपिका से पूछा कि उनकी वेडिंग गेस्ट की लिस्ट में क्या कटरीना कैफ का नाम शामिल होगा? तो दीपिका ने दो टूक में कहा नहीं…

दीपिका के इस जवाब से ये साफ जाहिर है कि अभी भी ये कैट फाइट जारी है। रणबीर कपूर की एक्स रहीं दीपिका और कटरीना के बीच अनबन इस कदर बढ़ गई थी कि दीपिका ने रणबीर को कटरीना से शादी नहीं करने तक की सलाह दे डाली थी।

दीपिका का काम की बात करें तो दीपिका की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को भारी विवादों में रिलीज हो गई है। फिल्म बनने से लेकर रिलीज होने तक ये काफी विवादों में घिरी रही है। दीपिका ने इस फिल्म में रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका के साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here