भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया पर अपने अंदाज को लेकर वीरू अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है, लेकिन इस बार ट्वीट करना उनको भारी पड़ गया उनके एक ट्वीट के चलते वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने ‘भारत माता की जय’ लिखते हुए एक ऐसा ट्वीट किया कि लोगों ने इसे कासगंज हिंसा से जोड़ते हुए उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सहवाग ने ट्वीट कर कहा, “हमारा भारत बहुत ही अनोखा देश है। ‘भारत माता की जय’।” उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मामला उठा दिया।

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि हिंदुस्तान में आज-कल भारत माता की जय बोलने पर गोली मार दी जा रही है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ कि सहवाग ने आज ही खुलेआम भारत माता की जय बोल दी, नहीं तो वह दिन भी दूर नहीं जब इसके लिए भी परमिशन लेनी पड़े। तिरंगा निकालने पर आज गोली मारी जा रही है।

अधिकतर ट्विटर यूजर्स ने कासगंज हिंसा का मामला उठाते हुए यही कहा है कि भारत में आज-कल भारत माता की जय बोलने पर भी गोली मार दी जा रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ज्यादा जोर से मत बोलो, नहीं तो जैसे कासगंज में चंदन गुप्ता को मारा गया है वैसे ही आपको भी कोई मार देगा।’

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक्स पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दो गुटों में टकराव हो गया। देखते ही देखते इस टकराव ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। इस झड़प में चंदन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here