Bhai Dooj 2021: भाई को तिलक करने का यह है सबसे शुभ मुहूर्त, जाने मंत्र और कहानी

0
433
Bhai Dooj 2022: top news on sandesh
Bhai Dooj 2022:

Bhai Dooj 2021: भाई दूज का त्योहार देशभर में 6 नवंबर 2021 यानी शनिवार को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। जहां रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई के घर जाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो वहीं इससे विपरीत भाई दूज के पावन पर्व पर भाई बहन के घर आता है और माथे पर तिलक लगवाता है। भाई दूज पर बहने अपने भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं वहीं भाई अपनी प्यारी बहना को कुछ न कुछ उपहार भेट करता है।

भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज की कहानी यमुना और यमराज से जुड़ी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यमुना के बार बार बुलाने पर यमराज आज के दिन ही उनके घर पहुंचे थे। यमराज के स्वागत में यमुना ने बहुत से पकवान बनाएं थे। माथे पर तिलक कर उनका स्वगात किया था। इस भव्य स्वागत से खुश होकर यमराज ने यमुना से कोई वरदान मांगने को कहा तो ऐसे में यमुना ने कहा कि आप हर साल इसी दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मेरे घर आना और जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं रहेगा। कहते हैं तभी से भाई दूज की शुरुआत हुई।

भाई दूज 2021 मुहूर्त (Bhai Dooj 2021 Muhurat)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 PM से 03:21 PM तक रहेगा।
भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।
द्वितीया तिथि की शुरुआत 05 नवम्बर को 11:14 PM बजे पर हो जाएगी।
द्वितीया तिथि की समाप्ति 06 नवम्बर को 07:44 PM पर होगी।

भाई दूज पर बोलें यह मंत्र

इस पूजा में भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल भी लगाती हैं उसके ऊपर सिन्दूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए निम्न मंत्र बोलती हैं।

“गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े”

यह भी पढ़ें:

Bhai Dooj 2021: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त एवं तिलक करने का सही तरीका

अमेरिकन लड़की ने भारतीय लड़के से भारत आकर लिए सात फेरे, भारतीय परंपरा से की शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here