Aditya Narayan ने फैंस के साथ शेयर की अपनी नन्हीं परी की तश्वीर, फैंस जमकर लुटा रहें प्यार

Aditya Narayan ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के थर्ड बर्थडे पर बहुत ही क्यूट फोटोज शेयर की है।

0
234
Aditya Narayan
Aditya Narayan ने फैंस के साथ शेयर की अपनी नन्हीं परी की पहली झलक

सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की बेटी की पहली झलक अब सामने आई है। आदित्य ने अपनी बेटी के थर्ड मंथली बर्थडे पर बेहद ही क्यूट फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। आपको बता दें आदित्य और उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी, 2022 को इस नन्ही परी के पेरेंट्स बने। इसी के साथ आदित्य ने अपने फैंस को अपनी बेटी का नाम भी बताया।

Screenshot 2022 05 24 103251

Aditya Narayan की प्रिंसिस का नाम है त्विषा नारायण

हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी बेटी का फोटोशूट कराया और वहीं फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “कल (24 मई) को यह तीन महीने की हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी सी परी त्विषा नारायण झा से।” दरअसल, त्विषा का मतलब रोशनी और चमक होता है।

Screenshot 2022 05 24 103215

लोगों ने आदित्य नारायण के फैमिली फोटो को काफी पसंद किया है। आदित्य और श्वेता की बेबी डॉल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई यूजर्स त्विषा की क्यूटनेस पर बेहिसाब प्यार बरसा रहे हैं। सभी फोटो बहुत ही प्यारी लग रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण ने अपने फैंस को बताया था कि वो 40 दिनों तक अपनी बेटी की फोटो किसी को नहीं दिखा सकते हैं।

Screenshot 2022 05 24 103421

आपको बता दें, आदित्य और श्वेता की शादी 1 दिसम्बर, 2020 को हुई थी। इनकी पहली फिल्म “शापित” से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। कई सालों तक आदित्य और श्वेता ने अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रखा था। दोनों ने शादी के कुछ महीने पहले ही अपने रिलेशनशिप को फैंस के सामने रिवील किया था।

संबंधित खबरें:

सिंगर Aditya Narayan के घर आई नन्ही परी, पत्नी Shweta ने दिया बेटी को जन्म

सिंगर Aditya Narayan बनने जा रहे हैं पापा, शेयर की वाइफ श्वेता के बेबी बम्प की फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here