अभी तक आपने कई सुरंगों के बारे में पढ़ा और जाना होगा लेकिन मैक्सिको के गोताखोरों ने दावा किया है कि मैक्सिकों में दुनिया की सबसे लंबी और पुरानी सुरंग है। मैक्सिकों के गोताखोरों ने बताया है कि यह सुरंग माया सभ्यता के दौरान की है।

The world's longest tunnel found in Mexico, will open many secretsगोताखोरों ने बताया कि यह सुरंग 347 किमी लंबी है और 12 हजार साल पुरानी है। सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस सुरंग में कब्र भी मिली हैं, जिनमें मानव अस्थियां पाई गई हैं।

गौरतलब है कि इस खोज से माया सभ्यता के बारे में कई राज उजागर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दक्षिणपूर्वी मैक्सिको में स्थित युकाटन आयलैंड में पानी के नीचे स्थित सुरंग ढूंढने के लिए ग्रैन एक्युफेरो माया (GAM) अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत यह सुरंग मिली।

The world's longest tunnel found in Mexico, will open many secretsइस सुरंग का नाम सैक एकटन दिया गया है। यहां जलमग्न सुरंगों की श्रृंखला है, जो डॉस ओजोस से जुड़ती है। ऐसे में इसकी लंबाई करीब 347 किमी होती है। जीएएम के निदेशक गुलेरमो डी एंडा ने इस बारे में बताया कि, ‘यह बड़ी खोज है।

स्पेन के कब्जे में आने से पहले माया सभ्यता कैसी थी इस बारे में यह सुरंग कई राज खोल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उस काल में बसाई गई बस्तियों और तीर्थस्थल यहां हुआ करते होंगे। यहां कई प्राचीन बर्तन भी मिले हैं।

The world's longest tunnel found in Mexico, will open many secretsकुछ पुरातत्वविदों का मानना है कि माया सभ्यता का प्राचीन मंदिर सुरंग से जुड़ा हुआ था। हालांकि, अब तक इस पर रिसर्च की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो ये दुनियाभर के लिए एक अद्भुत सुरंग साबित होगी। इस सुरंग की खोज में लगे एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ये जानना बाकी है कि ये गुफा यहां कैसे बनाई गई पानी के नीचे आने जाने का रास्ता क्या था। उनका कहना है कि इस सुरंग और माया सभ्यता के कई राज खुलने बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here