Russia-Ukraine War 100 Days: तबाही के 100 दिन, यूक्रेन के 20% हिस्से पर रूस का कब्जा

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लक्ज़मबर्ग (Luxembourg) के सांसदों को बताया कि लगभग 20 प्रतिशत यूक्रेनी क्षेत्र अब रूसी हाथों में है।

0
308
United Nation: Ukraine News hindi
United Nation:

Russia-Ukraine War 100 Days: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन युद्ध खत्म होने के अभी तक कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण का ऐलान किया था। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। दुनिया भर में गेहूं और कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिली है। वहीं युद्ध के 100 दिन पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) का बयान भी सामने आया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

 Russia-Ukraine War 100 Days
Russia-Ukraine War 100 Days

Russia-Ukraine War 100 Days: यूक्रेनी सेना “अंत तक” लड़ेगी- गवर्नर सर्गेई गेडे

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लक्ज़मबर्ग (Luxembourg) के सांसदों को बताया कि लगभग 20 प्रतिशत यूक्रेनी क्षेत्र अब रूसी हाथों में है। रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के बाद से, हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। ज़ेलेंस्की के अनुसार, युद्ध के मैदान में हर दिन 100 यूक्रेनी सैनिक मर रहे हैं। डोनबास के हिस्से लुहान्स्क (Luhansk) में सेवेरोडनेत्स्क शहर के औद्योगिक केंद्र में सड़क पर लड़ाई चल रही है। लुहान्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर सर्गेई गेडे ने कहा कि यूक्रेनी सेना “अंत तक” लड़ेगी हार नहीं मानेगी। बता दें कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रूस ने औद्योगिक बेल्ट, बंदरगाह और सबसे अहम अनाज पर कब्जा कर लिया है।

Russia-Ukraine War 100 Days
Russia-Ukraine War 100 Days

नाटो प्रमुख ने कहा- युद्ध के लिए तैयार रहो

बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस की वार्ता के बाद, नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के सहयोगियों को भीषण “युद्ध” के लिए तैयार रहने की जरूरत है। “हमें बस लंबी दौड़ के लिए तैयार रहना होगा।” जबकि नाटो रूस के साथ सीधे टकराव नहीं चाहता है।

संबंधित खबरें:


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here