मां ने VR Headset दिलाने से कर दिया इंकार; 10 साल के बेटे ने पहले मारी गोली, फिर किया अमेजन से ऑर्डर

Son Murder Mother: मां को मारने के बाद, वह अपनी बहन को जगाने के लिए दूसरी मंजिल के बेडरूम में गया। जब बहन को इसके बारे में पता लगा तो उसने 911 पर कॉल कर के पुलिस को जानकारी दी।

0
225
Son Murder Mother
प्रतीकात्मक तस्वीर

Son Murder Mother: एक दस साल के लड़के को मां ने वीआर हेडसेट (VR Headset) दिलाने से इनकार कर दिया। गुस्से में बच्चे ने मां को गोली मार दी। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वो बहुत परेशान था। उसे लग रहा था कि मां अमेजन से वर्चुअल रियलिटी हेडसेट खरीदने नहीं देगी। जानकारी के अनुसार, घटना अमेरिका की है। शूटिंग मिल्वौकी में नॉर्थ 87 स्ट्रीट के 7400 ब्लॉक में 21 नवंबर को सुबह 6 बजे के करीब हुई। लेकिन वारदात को लेकर अब चर्चा हो रही है।

पुलिस को घुमाने का किया प्रयास

शुरुआत में लड़के ने पुलिस को घुमाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती के बाद उसने पुलिस को सबकुछ बता दिया। शिकायकर्ता के अनुसार, बच्चा पहले से ही आपराधिक प्रवृति का रहा है। उसके साथ व्यस्क अपराधी जैसा ही सलूक किया जाए। शिकायत के अनुसार, लड़के ने पहले मां को गोली मारी, फिर अमेजन से वीआर हेडसेट ऑर्डर किया। इतना ही नहीं, बाद में उसने दादी से पूछा कि उसका सामान डिलीवर हुआ है या नहीं।

1013233 1
अमेरिकी पुलिस

महिला की आंख में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, गोली महिला की दाहिनी आंख में लगी और खोपड़ी के रास्ते सिर के पिछले हिस्से से निकल गई। शिकायत में कहा गया है कि लड़के ने शुरू में पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे सुबह 6 बजे ही जगा दिया। फिर उसने बंदूक मां के बेडरूम से निकाली और वहां पहुंच गया जहां वह कपड़े धो रही थी। शिकायत के अनुसार, अपनी मां को मारने के बाद, वह अपनी बहन को जगाने के लिए दूसरी मंजिल के बेडरूम में गया। जब बहन को इसके बारे में पता लगा तो उसने 911 पर कॉल कर के पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here