तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर हैं राष्ट्रपति Ram Nath Kovind, कहा-हम बिगड़ती मानवीय स्थिति के बारे में चिंतित हैं

यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा है। आज दोनों देशों के राजनयीक संबंधों के 30 साल पूरे गए हैं।

0
365
Ram Nath Kovind
Ram Nath Kovind

Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड के दौरे पर गए हैं। दौरे के पहले चरण के दौरान, राष्ट्रपति तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर हैं। तुर्कमेनिस्तान पहुंचने के बाद अंतर्राष्ट्रीय संबंध संस्थान में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि इंडो-पैसिफिक के साथ भारत का जुड़ाव कई शताब्दियों पुराना है। हम इंडो-पैसिफिक में एक खुली, संतुलन, नियम आधारित और स्थिर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था के लिए खड़े हैं।

download 27
Ram Nath Kovind

Ram Nath Kovind बोले- यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भारत की स्थिति सुसंगत

उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश नीति का प्रमुख स्तंभ नेबरहुड फर्स्ट नीति है। नेबरहुड फर्स्ट की नीति कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश को बढ़ाना है। इंडो-पैसिफिक जिओ पॉलिटिक्स की शब्दावली में हाल में जोड़ा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगे कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भारत की स्थिति स्थिर और सुसंगत रही है। हम बिगड़ती मानवीय स्थिति के बारे में गहराई से चिंतित हैं और हिंसा को तत्काल रोकने और संवाद और कूटनीति के पथ पर लौटने का आह्वान किया है। हमने यूक्रेन को मानवीय सहायता भी प्रदान की है।

download 26
Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति Ram Nath Kovind तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा पर

बता दें कि यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा है। आज दोनों देशों के राजनयीक संबंधों के 30 साल पूरे गए हैं। वहीं राष्ट्रपति की ये यात्रा तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदो के पदभार ग्रहण करने के बाद हो रही है। बताते चलें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होंगे।

इस दौरे पर राष्ट्रपति के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय डॉक्टर एल मुरुगन के साथ सांसद दिलीप घोष भी हैं। दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद सोमवार से नीदरलैंड के चार दिवसीय दौरे पर होंगे।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here