सूडान से 40 यात्रियों को नई दिल्ली लेकर पहुंचा वायु सेना का विमान, विदेश मंत्री बोले- अब तक 2300 लोग पहुंचे भारत

सूडान में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच जारी है गृह युद्ध

0
142
Operation Kaveri
Operation Kaveri

Operation Kaveri:सूडान में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच गृह युद्ध जारी है। इसमें अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है वहीं हजारों की संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हुई है। वहीं, भारतीयों को इस गृह युद्ध से सकुशल स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपेशन कावेरी शुरू की है। आज यानी रविवार को इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय वायु सेना के विमान C-130J से 40 लोगों को सूडान से नई दिल्ली लाया गया। यह जानकारी खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर दी है।

Operation Kaveri
Operation Kaveri

Operation Kaveri:अब तक 2300 लोग पहुंचे भारत-विदेश मंत्री

सूडान में जारी गृह युद्ध के बीच वहां से भारतीयों को सकुशल निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। इसके जरिए भारतीय वायुसेना और जल सेना काफी मेहनत करके लोगों को सूडान से बाहर निकाल रही है। आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा,”एक C-130J भारतीय वायु सेना का विमान 40 यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरा है। अब तक लगभग 2300 लोग भारत पहुंच चुके हैं।”

आपको बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर लगातार सूडान मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ-साथ वे ऑपरेशन कावेरी की पल-पल का अपडेट भी ट्वीट कर दे रहे हैं। आज उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने उन यात्रियों की तस्वीर शेयर की थी जो सूडान से बेंगलुरु पहुंचे थे।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्‍यान
पिछले दिनों सूडान की हालात को लेकर पीएम मोदी समीक्षा बैठक की थी। बैठक के दौरान पीएम ने सूडान में हाल के घटनाक्रमों का आकलन किया। सूडान में वर्तमान में फंसे हुए 4 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी इंतजामों की समीक्षा भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त जताया था। गृहयुद्ध से प्रभावित सूडान में पिछले सप्ताह भारतीय नागरिक गोली का शिकार हो गया था। पीएम ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, विकास की बारीकी से निगरानी करने और सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था। अब भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः

‘The Kerala Story’ पर आखिर इतना विवाद क्यों? CM विजयन बोले-फर्जी कहानी संघ परिवार की झूठ की फैक्ट्री का उत्पाद

”पीएम मोदी जिएं हजारों साल”, सूडान से मुंबई पहुंचकर बोले भारतीय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here