भारत के अलावा इन 10 देशों में मनाया जाता है Diwali का पर्व, जानिए कौन-कौन से देश हैं शामिल?

0
1097
Diwali
Diwali

गुरुवार को पूरे भारत में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रोशनी के इस त्योहार को लेकर अभी से लोगों में काफी उत्साह है। सभी ने अपने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। क्या आपको पता है भारत के अलावा भी कई देश ऐसे हैं जहां दीवाली का त्योहार भारत की तरह ही मनाया जाता है। यहां हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे:

इंडोनेशिया

diwali 1

यहां दिवाली को एक बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार के दौरान यहां किए जाने वाले लगभग सभी अनुष्ठान भारत के समान ही होते हैं, और देखने लायक होते हैं। चूंकि यहां भी दीवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है, इसलिए लोगों को बधाई देने और लोगों से मिलने और रोशनी के त्योहार का पूरा आनंद लेने का समय मिलता है।

फ़िजी

diwali 4

फिजी में भारतीयों की विशाल आबादी के कारण, दीवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। चूंकि यहां भी दीवाली के दिए सार्वजनिक अवकाश रहता है, लोग पार्टियों का आयोजन करके और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं।

मॉरीशस

diwali 5

चूकि मॉरीशस में 50 प्रतिशत आबादी हिंदू समुदाय की है, इसलिए दीवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों के सामने मिट्टी के तेल के दीपक जलाते हैं।

मलेशिया

diwali 6

मलेशिया में दीवाली को हरि दिवाली के रूप में जाना जाता है, जबकि अनुष्ठान भी भारत में किए जाने वाले अनुष्ठानों से थोड़े अलग होते हैं। इस दिन, लोग सुबह तेल स्नान से शुरू करते हैं, और फिर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। चूंकि मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए यहां के लोग मिठाई, उपहार और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करके इस त्योहार को मनाते हैं।

श्रीलंका

diwali 7

श्रीलंका भी दीवाली को बहुत उत्साह के साथ मनाता है, और यह देश के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। चूंकि यह त्योहार विशेष महत्व रखता है, इसलिए यह देश के लिए सार्वजनिक अवकाश है। लोग बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए छोटे-छोटे दीपक जलाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि दीपक एक उज्जवल भविष्य की आशा का प्रतीक हैं।

नेपाल

diwali 8


नेपाल में दीवाली को तिहार के रूप में भी जाना जाता है, नेपाल इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। उत्सव में उपहारों का आदान-प्रदान, घरों को रोशनी से सजाना और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शामिल है। रोशनी का त्योहार असलो दशईं के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है।

सिंगापुर

FCoE8m1VUAIrFTY?format=jpg&name=large


यदि आप दिवाली के समय सिंगापुर में हैं, तो आप देखेंगे कि भारत की तरह इस समय के दौरान यह देश कैसे रोशन होता है। इसमें कोई शक नहीं कि यह देश भी इस त्योहार को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाता है।

कनाडा

Image

हालांकि दीवाली की कनाडा में छुट्टी नहीं होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां पर आपको इसका अनुभव नहीं होगा। यह कई जगह मनाया जाता है, और लोग इस रोशनी के त्योहार में भाग लेने के लिए उत्सुकता से आगे आते हैं।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम में कई शहर हैं, विशेष रूप से लीचेस्टर और बर्मिंघम, जो दीवाली को भव्य तरीके से मनाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग बसे हुए हैं। यदि आप वहां हैं, तो आप देखेंगे कि यहां उत्सव लगभग भारत के जैसा ही रहता है।

थाईलैंड

EJZjFNaX0AASY8c?format=jpg&name=small

थाईलैंड में दीवाली को लाम क्रिया के रूप में मनाया जाता है, और यह त्योहार लगभग दीवाली समारोह के समान ही है। यह थाई कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यदि आप कभी इस दौरान थाईलैंड में होते हैं, तो आप वहां आतिशबाजी को देखकर चकित रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Deepawali 2021: जानें किस रास्ते से श्रीलंका से अयोध्या पहुंचे थे भगवान राम, कितना लगा था समय? गूगल मैप से भी होती है पुष्टि!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here