बिहार का पटना शहर अगर आप को स्कॉटलैंड में देखने को मिल जाए तो क्या होगा। खैर ये तो एक सपना है लेकिन स्कॉटलैंड में पटना नाम का शहर है। सुनकर हैरानी हो रही होगी। पर ये खबर सच है। दुनिया के कई देशों में भारत के नाम के शहर हैं। आज हम आप को यहां इसी तरह का नाम बताने जा रहे हैं जहां विदेशों में देशी नाम के शहर हैं।

कनाडा

भारत की राजधानी नई दिल्ली है। देश का दिल है। दिल्ली नाम का एक शहर कनाडा में बसता है। इसका नाम ओन्टेरिओ है। इस शहर को हर्ट ऑफ टोबेको कंट्री के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन दिल्ली तो दिल्ली है नाम चाहे जो भी हो पर भारत की पहचान राजधानी ही है।

Port Dover

पाकिस्तान

1947 में भारत से अलग हुआ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक शहर है जिसे हैदराबाद के नाम से जाना जाता है। बता दें कि भारत में हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है। हैदराबाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चर्चित शहर है। इस शहर का नाम नबी मोहम्मद के चचेरे भाई हैदर अली के नाम पर रखा गया है।

haidarabad

यूएसए

दक्षिण में स्थित तमिलनाडु का सलेम शहर काफी पुराना है। पहली और दूसरी शताब्दी के ग्रंथों में सलेम का जिक्र किया गया है। इस शहर के नाम से यूनाइटेड स्टेटस में भी एक शहर है इसे भी सलेम शहर के नाम से जाना जाता है। हिब्रू भाषा में सलेम का मतलब ‘शांति’ है

salem city apnnews

ऑस्ट्रेलिया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में समुद्री तटों की संख्या काफी ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी ठाणे नाम का शहर है। हर का नाम 5 फरवरी 1904 को जॉन ठाणे के नाम पर रखा गया था।

aus

इंडोनेशिया

रंगिलो राजस्थान में पाली नाम का एक जिला है यहां पर बाली नामक शहर है। नाम सुनते ही इंडोनेशिया की याद आती है। और सही भी है। क्योंकि पर्यटकों की फेवरेट जगह बाली इंडोनेशिया में भी स्थित है। यह जंगली वॉल्कैनिक पहाड़ों के लिए मशहूर है।यह शहर एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी है। राजस्थान में ये शहर मिठारी नदी के किनारे बसा हुआ है।

25 06

स्कॉटलैं‍ड

भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार की राजधानी पटना है। ईस्ट स्कॉटलैंड के एरीशायर में भी पटना नाम की एक जगह स्थित है। इसे विलियन फुलर्टन ने साल 1802 में बसाया था। फुलर्टन के पिता ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए काम करते थे।

ptna

जापान

केरल के कोच्चि शहर को कोचिन भी कहा जाता है। कोच्चि को साल 1341 से पोर्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जापान में शिकोकू आइलैंड पर भी कोच्चि शहर बसा हुआ है। दुनिया में जापान का कोच्चि शहर सी-फूड्स के लिए मशहूर है।

Prabhatkhabar 2020 12 a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here