Afghanistan में Mannequins भी नहीं हैं सुरक्षित, सर काट कर दुकान के बाहर लगाने का आदेश, देखें वीडियो

0
470
Afghanistan में Mannequins
Afghanistan में Mannequins

अफगानिस्तान (Afghanistan) से तालिबान (Taliban) का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तालिबान के आदेश के बाद लोग अपने कपड़े की दुकान के बाहर लगे मॉडल्स के पुतलों (Mannequins) का सर कलम कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर लगे मैनिकिन की गर्दन को धड़े से अलग कर रहा है।

Afghanistan में कपड़ों के दुकानदार Mannequins का सर रहे हैं काट

Afghanistan's Mannequins
Afghanistan’s Mannequins

वीडियो हेरात प्रांत का बताया जा रहा है। पास में खड़े लोग ठहाके लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे हैं। तालिबान ने आदेश जारी कर कहा था कि दुकान के बाहर लगे मैनिकिन को हटा दिया जाए। यह इस्लाम के खिलाफ है। ऐसा करने वाले लोग इस्लाम का अपमान करते हैं। इस्लाम महिलाओं के प्रदर्शन की इजाजत नहीं देता है।

इस आदेश को अफगान प्रांत हेरात में सदाचार फैलाने और बुराई को रोकने वाले मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। तालिबान का मनना है कि मूर्तियों की पूजा की जाती है और यह इस्लाम में हराम है। इसलिए मूर्तियों को हटाने का आदेश दिया है।

बता दें कि रूमी द्वारा हेरात को खुरसान का मोती कहा जाता था और इसे अफगानिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। जिस प्रांत से अफगानिस्तान की पहचान है उसी प्रांत में तालिबान संस्कृति को इस्लाम के नाम पर उजाड़ रहा है।

Afghanistan में Mannequins की हालत

Afghanistan's Mannequins

बता दें कि तालिबानी हुकूमत के पांच महीने बाद भी में अफगानिस्तान में हक की आवाज उठ रही है। तालिबान राज में अफगानी महिलाएं शिक्षा और रोजगार का अधिकार मांग रही हैं। यूनाइटेड नेशंस से दखल देने की मांग कर रही हैं। तालिबान राज में सबसे बुरा हाल रोजगार को लेकर है। अफगानिस्तान में दफ्तरों पर ताले लग रहे हैं। बैंक बंद होने के कगार पर हैं। काबुल से कंधार तक लोग अपने घरों के टीवी, फ्रिज, पलंग, सोफा बेचकर गुजर बसर कर रहे हैं। इतना ही नहीं पेट भरने के लिए अफगानी नागरिक अपने जिगर के टुकड़ों को भी बेच रहे हैं।

आदेश जारी करने वाले Talibani

Talibani  tries to touch the Monique’s breast from outside the glass
Talibani tries to touch the Monique’s breast from outside the glass

तालिबानी सत्ता आने के बाद महिलाओं की जिंदगी जानवर की तरह हो गई है। उनपर टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्कूल – कॉलेज नहीं जाने दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए नए नए कानून लागू कर दिए हैं। दुनिया के साथ धीरे धीरे कदम मिलाने की कोशिश करने वाला अफगानिस्तान फिर 2001 में पहुंच गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here