Russia-Ukraine War: रूस के हमले का दुनिया भर में लोगों ने किया विरोध, Moscow में 700 से अधिक लोगों की हुई गिरफ्तारी

0
341
Russia-Ukraine War:
Russia-Ukraine War:

Russia-Ukraine War: गुरुवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है और हजारों लोगों ने इसके विरोध में टोक्यो (Tokyo) से लेकर तेल अवीव (Tel Aviv) तक के शहरों में प्रदर्शन किया है। Media Reports के मुताबिक, रूस में भी हमले का विरोध गया किया है और जिसके कारण लगभग 1,400 रूसी लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Russia-Ukraine War:

गुरुवार शाम से हजारों लोगों ने रूस की सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हुए मध्य रूस के Pushkinskaya Square पर “युद्ध नहीं (“no to war”) ” के नारे लगाए। विरोध के चलते मॉस्को में 700 से अधिक और रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर Saint Petersburg से लगभग 340 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रूसी सैन्य हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक 23 साल की युवती अनास्तासिया नेस्तुल्या ने एएफपी से कहा कि मैं सदमे में हूं। मेरे रिश्तेदार यूक्रेन में रहते हैं। मैं उनको फोन करके क्या बताऊ।

Russia-Ukraine War: वाशिंगटन डीसी में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

इसी तरह के विरोध प्रदर्शन वाशिंगटन डीसी, लंदन, स्विट्जरलैंड, सिडनी, पेरिस, बर्न और कई जगहों में भी हुए। वहीं जर्मनी में प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन में लोगों के सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए एक विशाल पोस्टर लगाया। साथ ही डबलिन में, रूसी दूतावास के गेट के पास  double-eagle crest को लाल रंग से रंगा गया।

Russia-Ukraine War:

यूक्रेन के कई लोग भी लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर रोते हुए दिखे। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, “हमें मदद की ज़रूरत है, हमें किसी के समर्थन की ज़रूरत है। “यूक्रेन बहुत छोटा है और हम पर बहुत बड़ा दबाव है।” बता दें कि यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के आक्रमण की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी द्वारा की गई कार्रवाइयों से की है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here