Babar Azam Form PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में आखिरकार बाबर आज़म का बल्ला बोल पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले बाबर ने PSL में शानदार वापसी करते हुए पेशावर जाल्मी (PSZ) के लिए दमदार शतक जड़ा और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 118 रनों से हराया। इस जीत के हीरो रहे कप्तान बाबर आज़म, जिन्होंने नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।
T20 वर्ल्ड कप में रहे थे संघर्ष में
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आज़म का प्रदर्शन उनके कद के मुताबिक नहीं रहा था।
- नीदरलैंड्स के खिलाफ 15(18)
- USA के खिलाफ 46(32)
- भारत के खिलाफ 5(7)
- नामीबिया के खिलाफ DNB
- इंग्लैंड के खिलाफ 25(24)
इन आंकड़ों से साफ था कि बाबर बड़े स्कोर बनाने में संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में PSL 2026 उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच बन गया।
PSL में फाॅर्म में वापसी, शतक से दिया जवाब
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ बाबर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए और 190+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
उनकी इस पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 255/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाबर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
टॉप-5 रन स्कोरर्स की लिस्ट में एंट्री
इस शतक के साथ बाबर आज़म PSL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।
- कुसल मेंडिस(PSZ) – 413 रन
- बाबर आज़म(PSZ) – 401 रन
- हसन नवाज (QG) – 288 रन
- समीर मिन्हास(IU) – 265 रन
- साहिबजादा फरहान(MS) – 249 रन
पीएसएल 2026 में बाबर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम पीएसजेड (PSZ) के लिए लगातार अहम पारियां खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक (100*) और दो अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका औसत 100 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 140+ रहा है। खास बात यह है कि टीम के लिए ओपन करने के साथ-साथ उन्होंने कई मौकों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई, जिसमें 100*, 87* और 71* जैसी पारियां शामिल हैं। इतना ही नहीं बाबर की कप्तानी में पेशावर जाल्मी इस सीजन, अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
बाबर की हालिया पारियां
- क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ – 100*
- क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ – 71*
- मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ – 18
- लाहौर कलंदर्स के खिलाफ – 43
- कराची किंग्स के खिलाफ – 87*
- किंग्समेन के खिलाफ – 43
- रावलपिंडी के खिलाफ – 39
टीम के लिए अहम योगदान
टीम के कप्तान बाबर (100 रन) के अलावा कुसल मेंडिस (83 रन) और अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया, जिससे टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में भी पेशावर जाल्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वेटा को 137 रन पर समेट दिया।
यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में टीम की स्थिति मजबूत करती है, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ में भी उन्हें पहली क्वालीफाई करने वाली टीम बन चुकी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फाॅर्म के बावजूद आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लास कभी खत्म नहीं होती। वर्ल्ड कप में मिली आलोचनाओं के बाद PSL 2026 में उनका यह शतक एक मजबूत जवाब है।
अगर वह इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो आने वाले मुकाबलों में भी वह टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:









