कौन हैं Subodh Uniyal जो बन सकते हैं Uttarakhand के अगले मुख्‍यमंत्री?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलाकमान ने Subodh Uniyal को सीएम पद को लेकर दिल्ली बुलाया है।

0
890
Subodh Uniyal
Subodh Uniyal

Subodh Uniyal Name4CM: Uttarakhand में पुष्‍कर सिंह धामी के इस्तीफे बाद राज्‍य के नए सीएम को लेकर अलग-अलग अटकलें चल रही हैं। इसी बीच शनिवार को नरेंद्र नगर से बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal दिल्ली रवाना हुए हैं। जिसके बाद यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि वो राज्‍य के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलाकमान ने उन्‍हें सीएम पद को लेकर दिल्ली बुलाया है।

Subodh Uniyal ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Subodh Uniyal
Subodh Uniyal

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में जन्में सुबोध उनियाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्‍होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की थी। जब वो छात्र संघ के Coordinator बने थे। बाद में वो यूथ फॉर डेमोक्रेसी नामक संगठन के जनरल सेक्रेटरी भी चुने गए थे।

1989 में हुए थे कांग्रेस में शामिल

Subodh Uniyal
Subodh Uniyal

सुबोध उनियाल ने 1989 में आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। जिसके बाद उन्‍हें युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। 2002 में कांग्रेस की टिकट पर उन्‍होंने अपना पहला चुनाव नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से लड़ा था। जिसमें उनकी 1,537 वोटों से जीत हुई थी। जिसके बाद उन्‍होंने उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के प्रधान सलाहकार के रूप में काम किया। 2007 में उन्होंने एक बार फिर नरेंद्र नगर सीट से चुनाव लड़ा था। मतगणना में वो विजेता भी घोषित हो गए थे। लेकिन पुनर्गणना पर postal ballots के अमान्य होने के कारण वो 4 मतों से चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस से की थी बगावत

2007 के चुनाव में हार के बावजूद भी पार्टी ने उन पर विश्‍वास जताते हुए 2012 में तीसरी बार उन्‍हें नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। जिसमें उनकी 401 वोटों से जीत हुई थी। राज्य का सीएम बनने से पहले हरीश रावत ने उनको मंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में उसे नहीं निभाया। जिसके बाद उनियाल ने 8 अन्य विधायकों के साथ हरीश सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी और BJP में शामिल हो गए थे।

बीजेपी की सरकार में बने मंत्री

Subodh Uniyal
Subodh Uniyal

2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने एक बार फिर नरेंद्र नगर सीट से चुनाव लड़ा था। बदलाव बस यह था कि टिकट कांग्रेस की नहीं बल्कि बीजेपी की थी। चुनाव में मिली जीत के बाद उन्‍हें राज्‍य सरकार में मंत्री बनाया गया था। हाल ही में संपन्न हुए 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर सीट से चौथी बार चुनाव जीता है। जनता और अपने साथी विधायकों के बीच अपनी मजबूत छवि के कारण उनियाल को अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here