Uttarakhand Election 2022 की तारीखों का हुआ एलान, यहां देखें उत्तराखंड में कब होगा चुनाव…

0
436
Uttarakhand Election 2022
Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Election 2022: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। साल की शुरूआत में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand Election 2022) समेत गोवा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और पंजाब में चुनाव होने हैं। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों का एलान किया है। 5 राज्‍यों में चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे और नतीजों का फैसला 10 मार्च को आ जाएगा। वहीं उत्तराखंड में चुनाव 14 फरवरी को होगा। पांच राज्यों के चुनाव 7 चरणों में होंगे। वहीं उत्तराखंड का चुनाव (Uttarakhand Election 2022) एक ही चरण में होगा।

Election Dates
Election Dates

Press Conference में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि कोरोनावायरस के दिशा-निर्देश के साथ 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनावों में 18.3 करोड़ मतदाता वोट करेंगे और कुल मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। बता दें कि 5 राज्‍यों की कुल 690 विधानसभा सीटों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 80 साल की उम्र से ज्यादा वाले मतदाता के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा होगी और सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी होगी। 1620 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Assembly Election 2022

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए होने हैं चुनाव

Pushkar Singh Dhami
Uttarakhand Election 2022: Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand Election 2022 एक ही चरण में होगा। चुनाव की बात करें तो 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी को नॉमिनेशन की लास्ट डेट, 29 जनवरी तक स्क्रूटनी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 14 फरवरी को मतदान होगा।

Harish Rawat, Congress,BJP
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat

बता दें इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे और नामांकन ऐप के जरिए होगा। वहीं 24.9 लाख युवा पहली बार इन चुनावों में मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों और पार्टियों से यह भी अपील की कि वह अपना प्रचार डिजिटल और वर्चुअल तरीके से ही करें और चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभाओं पर रोक लगाई है।

Ajay Kothiyal sir is CM face of AAP in Uttarakhand
Ajay Kothiyal CM face of AAP in Uttarakhand

2017 में बीजेपी को शानदार बहुमत

Trivendra Singh Rawat

2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 56 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं चुनाव से राज्‍य की सत्‍ता से बाहर हुई कांग्रेस पार्टी को मात्र 11 सीटें मिली थीं। 2017 में बीजेपी की विजय के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। उन्‍होंने 4 साल तक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के तौर पर काम किया और चुनाव से मात्र एक साल पहले 10 March 2021 को उनकी जगह Tirath Singh Rawat ने ले ली। हालांकि 4 July 2021 को तीरथ सिंह रावत की भी कुर्सी चली गई। जिसके बाद राज्‍य के 11वें मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बने।

Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand Election 2022 में एक बार फिर BJP

इस हफ्ते 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इन 5 राज्यों के मतदाताओं का मिजाज दिखाते हुए Times Now-Navbharat ने Opinion Poll 2022 जारी किया था। उसके मु‍ताबिक उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में सत्तारूढ़ भाजपा 42-48 से जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 12 से 16 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Election 2022 के लिए तारीखों का एलान, जानिए पंजाब में कब होगा चुनाव

UP Election 2022 के लिए तारीखों का एलान, यहां देखें उत्तर प्रदेश में कब होगा चुनाव…

चुनाव आयोग ने की Goa Election 2022 की तारीखों की घोषणा, यहां देखें गोवा में कब होगा चुनाव…

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में की चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव

Election Commission Press Conference LIVE: 5 राज्‍यों के लिए चुनाव की तारीखों की हो रही है घोषणा, देखें LIVE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here