Weather Update: यमुना का जलस्‍तर घटा, खतरा बरकरार!

Weather Update:दिल्ली सरकार, एनडीआरएफ समेत पुलिस प्रशासन दिल्ली की स्थिति सामान्य करने में जुटे हुए हैं। लाल किला, आईटीओ, सुप्रीम कोट, निगम बोध घाट आदि क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं।

0
57
Weather Update: Delhi Flood top news

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में आज यानी रविवार के दिन मौसम साफ बना हुआ है।राजधानी दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ यमुना के जलस्‍तर में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, हालांकि अभी खतरा कम नहीं हुआ है। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर है।

जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर मापा गया।मालूम हो कि पिछले 5 दिन से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली सरकार, एनडीआरएफ समेत पुलिस प्रशासन दिल्ली की स्थिति सामान्य करने में जुटे हुए हैं। लाल किला, आईटीओ, सुप्रीम कोट, निगम बोध घाट आदि क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।

Weather Update: Flood in Delhi News
दिल्‍ली में यमुना नदी के जलस्‍तर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Weather Update:यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर मापा

Weather Update: ताजा जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में यमुना नदी के जलस्‍तर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि नदी का जलस्‍तर अभी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।आज यानी रविवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्‍तर 206-14 मापा गया।
दिल्‍ली के निचले इलाकों में घर डूबने के कारण कई परिवार परेशान हैं।कई लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।कई इलाके ऐस भी हैं जहां लोग घरों में कैद हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here