Weather Update: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, बाढ़ को लेकर अलर्ट

Weather Update:बुधवार की रात यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार गया।इसका सीधा अर्थ है कि दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है।

0
61
Weather Update: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, बाढ़ को लेकर अलर्ट
Weather Update: top news today

Weather Update: मॉनसून की बारिश से सराबोर दिल्‍ली 5 वर्ष बाद बाढ़ की स्थिति का सामना कर रही है। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना के जलस्तर में बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है।बीते बुधवार की रात यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार गया।इसका सीधा अर्थ है कि दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर में आने वाले दो दिन बारिश होने की संभावना है।दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Yamuna Flood 2 min
Weather Update.

Weather Update:पंजाब भी हुआ पानी-पानी

Weather Update:एक तरफ दिल्‍ली तो दूसरी तरफ पंजाब में भी बारिश का असर दिखने लगा है। पाकिस्‍तान में बांध टूटे जाने से यहां के बॉर्डर इलाकों में पानी भर गया है। इसकी वजह से यहां की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।पंजाब में बाढ़ और बारिश से लोग हलकान हैं। संगरूर से लेकर पटियाला और गुरुदासपुर तक हालात खराब हैं।संगरूर में 24 घंटे पहले जहां जमीन दिखाई दे रही थी, वो इलाका 24 घंटे बाद बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुका है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here