Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की संभावना

Weather Update:

0
81
Weather Update: top news today
Weather Update:

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 55 वर्षों में ये तीसरा मौका है जब दिल्‍ली का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 9 डिग्री अधिक यानी 33.6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया है। यह दिन वर्ष 1969 के बाद फरवरी के तीसरा सबसे गर्म दिन रहा है।जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक था। दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्‍ली में 26 फरवरी 2006 को 34.1 डिग्री सेल्‍सियस, 17 फरवरी 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update top news today
Forecast top news today

Weather Update: जानिए लगातार क्‍यों बढ़ रहा है पारा?

Weather Update: आईएमडी के अनुसार पश्‍चिमी विक्षोभ की कमी दिल्‍ली और उत्‍तर पश्‍चिम भारत के अन्‍य भागों में शुरुआती गर्मी का सबसे प्रमुख कारण है।उत्‍तर पश्‍चिम भारत में मौसम मुख्‍य रूप से पश्‍चिमी विक्षोभ से नियंत्रित होता है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी के बाद से यहां कोई भी पश्‍चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही वजह है कि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Weather Update: तटीय इलाकों में हीटवेव का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की पूरी संभावना है। मार्च के पहले पखवाड़े में उत्‍तर पश्‍चिम भारत में 40 डिग्री सेल्‍सियस और उससे अधिक तापमान रहने की संभावना है।जबकि तटीय क्षेत्रों कोंकण, कच्‍छ और अंडमान में कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है।इन इलाकों के लिए सबसे पहले ही हीटवेव अलर्ट जारी किया जा चुका है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here