Weather Update:राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ ही दिनों में गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है। दिल्ली में गुरुवार की सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। हालांकि ठंडी हवाओं का सितम कम नहीं हुआ। बात अगर देश के अन्य राज्यों की करें तो दक्षिण के राज्यों के अलावा कोंकण और गोवा में आने वाले तीन दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।हालांकि ठंडी हवाओं में कमी नहीं आएगी।
Weather Update: उत्तर भारत में कम रहेगा तापमान
Weather Update:उत्तर भारत के देहरादून में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। दूसरी तरफ नैनीताल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि में हवाओं का रूख बरकरार रहेगा।
Weather Update: मुंबई में मौसम ने बदली करवट
Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में मौसम करवट बदल रहा है।14 फरवरी को यहां तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जोकि वर्ष 2019 के बाद से फरवरी के दिन का दूसरा सर्वाधिक तापमान था।ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां के मौसम में अभी उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें