झारखंड के पलामू में दो पक्षों के बीच पथराव; SDPO सहित कई जख्मी, धारा 144 लागू

मैं सबसे अनुरोध करूंगा कि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं।- डीसी

0
65
Palamu Clashes
Palamu Clashes

Palamu Clashes: आज झारखंड के पलामू में दो पक्षों के बीच झड़प की खबर सामने आई। पलामू के पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। देखते ही देखते यह पत्थरबाजी और उपद्रव में तब्दील हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पत्थरबाजी में ग्रामीण, पुलिस अधिकारी समेत कई जवान भी जख्मी हो गए। हालांकि, अभी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Palamu Clashes
Palamu Clashes

Palamu Clashes: 5-6 लोगों की हुई गिरफ्तारी- एसपी

पांकी में तनाव के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया “अभी हम संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात कर रहे हैं। अन्य स्थानों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अभी तक 5-6 गिरफ्तारियां हुई हैं, धारा 144 लागू है। एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।”

वहीं, पलामू के डीसी अंजनेयुलू डोड्डे ने जानकारी देते हुए बताया “इस घटना में अपने 4-5 जवान घायल हो गए हैं और एसडीपीओ भी घायल हुए हैं। स्थिति पूरी तरह से काबू में हैं। हमने सरकार से इंटरनेट बंद करने का अनुरोध किया है और उन्होंने आदेश भी दिया है। मैं सबसे अनुरोध करूंगा कि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं।”

जानें क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर मस्जिद के पास तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया। एसपी ने बताया कि इसी को लेकर विवाद और पत्थरबाजी हुई। लोगों ने आगजनी भी की। इस दौरान गाड़ियों व वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कई लोग जख्मी भी हुए। वहीं, पलामू के डीसी अंजनेयुलू डोड्डे ने बताया “मस्जिद के सामने शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने पर दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। अगली सुबह पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ कर्मी घायल हो गए। 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पांकी और आसपास के गांवों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ेंः

ICC Rankings: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में नबंर वन बनी टीम इंडिया, रचा इतिहास

ICC T20 Women World Cup: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए विश्व कप से जुड़ी खास बातें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here