Weather Update: धुंध के बीच निकली धूप, बदल रहा दिल्‍ली का मौसम, जानें कैसा रहने वाला है मौसम?

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है।

0
81
Weather Update: top news today
Weather Update

Weather Update:धुंध के बीच मंगलवार की सुबह दिल्‍ली में धूप निकली।एनसीआर में अब मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है।हालांकि दीवाली के बाद से ही उत्तर भारत के राज्यों में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम निम्‍न हवा का क्षेत्र बनने के कारण भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Weather Update: दिल्ली में आज भी स्मॉग छाया रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज भी स्मॉग छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Weather Update:राजस्‍थान में शुष्‍क हुआ मौसम

राजस्थान में बीते एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना है।हालांकि दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि सुबह शाम की ठंड बरकरार है। अभी प्रदेश में मौसम में बदलावों का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में अब मौसम में बड़ा परिवर्तन होगा, जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में एक बार फिर बरसात का दौर देखने को मिल सकता है, जिसका असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा।

Weather Update: बढ़ने लगी ठंड

मौसम विभाग पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में पुरवैया हवा की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अगले कुछ दिनों में सर्दी का सितम बढ़ सकता है। फिलहाल सूबे में मौसम शुष्क बना हुआ है। रात में जरूर ठंडक बढ़ी है, जिससे लोगों को कंबल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हालांकि, कड़ाके की ठंड तो नवंबर महीने में पड़ने के आसार कम ही हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here