इंदौर में नशेड़ी लड़कियों की गुंडागर्दी, चार ने मिलकर एक को बेरहमी से पीटा, Video Viral

मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने हुए नजर आए।

0
127
Girls Fight In Indore
Girls Fight In Indore

Girls Fight In Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें नशेड़ी लड़कियों की खुलेआम गुंडागर्दी दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार लड़कियां इंदौर के बीच सड़क पर एक लड़की को बेरहमी से पिटाई कर रही हैं। वहीं, मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

Girls Fight In Indore
Girls Fight In Indore

Girls Fight In Indore: बेल्ट और लात-मुक्के से की पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार,सोशल मीडिया पर इस घटना के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताया गया कि यह घटना 4 नवंबर की रात इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के एक चौराहे की है। वीडियो में दिख रहा है कि नशे में धुत चार लड़कियां एक लड़की को लात-मुक्के से पीट रही हैं। उन्ही में से एक लड़की पीड़िता को बेल्ट से मारती हुई दिख रही है। मौके पर कई लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उस मार खाती हुई लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आ रहा है।

सारे लोग खड़े होकर तमाशे की तरह देख रहे हैं। वीडियो में लड़की चीखती-चिल्लाती हुई दिख रही है।

पीड़िता के मोबाइल को तोड़ा
दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक लड़की पीड़िता के मोबाइल को सड़क पर पटक रही है। वहीं, अन्य तीन लड़कियां उस अकेली लड़की को लगातार पीट रही हैं। नशेड़ी लड़कियां, लड़की के सिर के बाल तो कभी उसके कपड़े को पकड़ उसे पीट रही हैं।

हालांकि इंदौर की सड़क पर रात में चार लड़कियों के द्वारा एक लड़की पिटाई का यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़िता ने थाने में जाकर चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने बताया, “4 नवंबर देर रात की घटना है। एक लड़की द्वारा बताया गया कि 4 लड़कियों ने बिना कारण उसके साथ मारपीट की। मामला दर्ज करके जांच जारी है।”

यह भी पढ़ेंः

नामीबिया से आए चीतों ने कूनो में किया पहला शिकार, जानें क्या कहते हैं अधिकारी…

नई आबकारी नीति मामले में Manish Sisodia का करीबी बना सरकारी गवाह, बोला बताऊंगा सच…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here