Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस, Video Viral

0
114
Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस, Video Viral
Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस, Video Viral

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान पहुंची हुई है। मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत काफी दिलचस्प रही। इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राहुल गांधी कुछ लोगों को फ्लाइंग किस देते नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही इस पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Rahul Gandhi Video: भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। इसमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी इस यात्रा में शामिल नजर आ रहे हैं। जैसे ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ पहुंची तो भाजपा कार्यालय की छत पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसका जवाब राहुल गांधी ने बड़े ही अनोखे अंदाज में दिया। दरअसल, राहुल गांधी ने इन कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देकर अपना रिएक्शन दिया।

भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह खेल संकुल से आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ शहर को पार करते हुए करीब 12 किलोमीटर पैदल चलने के बाद सुबह 10 बजे देवरीघाट पहुंची। बताया जा रहा है कि रात में यह यात्रा झालावाड़ के मोरू कलां खेल मैदान में विश्राम के लिए रुकेगी।

कई बड़े मंत्री यात्रा में आए नजर

Rahul Gandhi के साथ इस यात्रा में कई बड़े चेहरे नजर आए। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ता नजर आए। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित खबरें:

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री, पायलट और गहलोत के साथ चलते दिखे राहुल गांधी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राष्ट्रगीत की जगह बजा गलत गाना, ट्रोल होने लगे Rahul Gandhi, सोशल मीडिया पर Video हो रहा वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here