‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राष्ट्रगीत की जगह बजा गलत गाना, ट्रोल होने लगे Rahul Gandhi, सोशल मीडिया पर Video हो रहा वायरल

0
104
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 65 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस समय यात्रा महाराष्ट्र में चल रही है। यात्रा को लोगों द्वारा भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की यात्रा का कोई न कोई वीडियो वायरल होते हुए देखा जाता रहा है। लेकिन इन दिनों यात्रा को लेकर एक ऐसा वीडिया वायल हो रहा है जिसका बीजेपी नेताओं और लोगों द्वारा खूब मजाक बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में राहुल गांधी स्टेज पर खड़े हैं। सभी लोग राष्ट्रीय गीत के लिए अपने स्थान पर खड़े हैं। तभी राष्ट्रीय गीत की जगह कुछ देर के लिए गलत गाना बजा दिया जाता है। इस वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की है।

Bharat Jodo Yatra: भाजपा नेताओं ने वीडिया ट्वीट कर राहुल गांधी पर कसा तंज

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि “पप्पू का कॉमेडी सर्कस।”

तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यही वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “राहुल गांधी, यह क्या है?”

अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या सच में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में गलत राष्ट्रीय गीत बजाया गया? हालांकि वीडियो महाराष्ट्र के वाशिम जिले का बताया जा रहा है, जहां बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा के लाइव प्रसारण से इसकी पुष्टि बताई जा रही है। वाशिम में राहुल गांधी के भाषण के समापन के बाद राष्ट्रीय गीत बजाया जाता है। गलत गीत बजने पर राहुल गांधी और अधिकारियों द्वारा इशारा किया जाता है और म्यूजिक बंद कर दिया जाता है। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

वहीं अब यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि गीत बजने के बाद नेताओं को यह महसूस करने में काफी समय लगा कि यह राष्ट्रगान नहीं था। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक तर्क का जवाब नहीं दिया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here