Home Tags Omicron variant

Tag: Omicron variant

India Covid-19 Update : पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के...

0
India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 7,774 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और 306 मौतों की सूचना मिली है। भारत में अब कोविड मामलों की कुल संख्या 34,215,076 हो गई। वहीं कोरोना से अब तक कुल 47,543,4 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में 92,281 कोरोना केस एक्टिव हैं। कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब 33 मामले हो गए हैं। Maharashtra में सबसे ज्‍यादा 17 ओमिक्रॉन के मामले मिले हैंं। राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्‍यों में भी लोग इस वैरियंट की चपेट में आए हैं।

Gujarat में बढ़ा Omicron का खतरा, Jamnagar में दो नए केस...

0
देश में कोरोना के नए Variant Omicron का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात (Gujarat) के जामनगर में शुक्रवार को Omicron के दो नए केस मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आए थे। जामनगर में दो नए मामले आने से गुजरात में नए कोविड वैरियंट की संख्या बढ़कर 3 हो गई है, वहीं देश में ओमिक्रॉन के अब 25 मामले हो गए हैं।

Corona के नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए Mumbai...

0
Corona के नए वैरिएंट Omicron को लेकर मुंबई का स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड पर आ गया है। नये आदेश के तरत सभी कोविड सेंटर्स को फिर से फंक्शनल मोड पर रखा गया है। इसके अलावा आईसीयू स्पेशल बेड को भी तैयार किया गया।

India Covid-19 Update: देश में पिछले 24 घंटों में 8,439 नए...

0
India Covid-19 Update: देश में Corona के नए वेरिएंट Omicron के केस बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रॉन को लेकर सभी राज्यों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,439 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 9,525 लोगों की रिकवरी हुईं जबकि 195 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

India Covid-19 Update: पिछले 24 घंटों में Omicron के मामले बढ़े,...

0
India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 8,036 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और 431 मौतों की सूचना मिली है। भारत में अब कोविड मामलों की कुल संख्या 3,46,41,291 हो गई। वहीं कोरोना से अब तक कुल 473757 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब 23 मामले हो गए हैं। Maharashtra में दो और ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं और इसके साथ ही राज्‍य में कुल मिलाकर 10 लोग इस वैरियंट की चपेट में आए हैं। इससे पहले रविवार को राजस्थान के जयपुर में नौ लोग ओमिक्रॉन के वैरियंट से पॉजिटिव पाए गए थे।

India Covid-19 Update : पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के...

0
India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 8,895 नए कोरोना संक्रमण के मामले...

Omicron Variant के खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले कई...

0
Coronavirus Omicron Variant के खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले कई लोग अपने मोबाइल और पते की गलत जानकारी दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ में पेश आया है। मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि विदेश से कुल 297 लोग आए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के 7 लोग थे, ये सभी 7 लोग नेगेटिव थे। 13 लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर या एड्रेस गलत हैं, उन लोगों के नाम और नंबर एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को दिए गए हैं।

Maharashtra News: 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव, Omicron Variant की जांच...

0
Maharashtra News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों में Omicron Variant है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि दुनिया भर में Omicron का खौफ देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रिका में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ओमिक्रोन वैरिएंट अब 25 देशों में फैल गया है। भारत में भी इसके कुछ मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 2 मामलों की पुष्टि की गयी थी। केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है।

देश में Corona के Omicron Variant के दो मामले आए सामने,...

0
देश में Coronavirus के Omicron वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है। दोनों मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। सरकार का कहना है कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। COVID उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों के संपर्कों की पहचान कर ली गई है और वे निगरानी में हैं। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि COVID-19 के Omicron Variant का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं बताया गया है। सभी Omicron संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं… देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में, कोई गंभीर लक्षण नोट नहीं किया गया है।

Omicron Variant 23 देशों में पहुंचा, देखें कहां कितने केस?

0
ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Varient) दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) में B.1.1529 नाम से मिले इस वायरस से दुनिया में डर का माहौल है। ओमीक्रॉन अब तक 23 से देशों में पहुंच चुका है। इसमें California और US भी शामिल हो गए हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पहला केस आया है। दक्षिण अफ्रीका में यह वायरस दूसरी लहर के मुकाबले तेजी से फैल रहा है। देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित केस हर दिन सामने आ रहे हैं। वायरस से बचने के लिए कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!