India Covid-19 Update: पिछले 24 घंटों में Omicron के मामले बढ़े, Maharashtra में संख्‍या हुई 10

0
378
Omicron cases
Omicron cases

India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 8,036 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और 431 मौतों की सूचना मिली है। भारत में अब कोविड मामलों की कुल संख्या 3,46,41,291 हो गई। वहीं कोरोना से अब तक कुल 473757 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब 23 मामले हो गए हैं। Maharashtra में दो और ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं और इसके साथ ही राज्‍य में कुल मिलाकर 10 लोग इस वैरियंट की चपेट में आए हैं। इससे पहले रविवार को राजस्थान के जयपुर में नौ लोग ओमिक्रॉन के वैरियंट से पॉजिटिव पाए गए थे।

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों टीके लगे

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में कुल 1,00,22,404 लोगों ने COVID-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। यह कुल पात्र जनसंख्या का 51 प्रतिशत है। राज्‍य में पात्र जनसंख्या 1,96,51,000 है। इसी तरह पात्र आबादी के 91 प्रतिशत या 1,79,70,977 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

128.66 करोड़ टीके लगे

को-विन डैशबोर्ड से मिले डेटा के मुताबिक अब तक 128.66 करोड़ कोरोना के टीके लग चुके हैं। देश में 48.4 करोड़ लोगों को दो डोज लग चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Omicron Variant पहुंचा दिल्ली, Tanzania से भारत आया शख्स संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here