Maharashtra News: 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव, Omicron Variant की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

0
427
Omicron Case
Omicron Case

Maharashtra News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों में Omicron Variant है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि दुनिया भर में Omicron का खौफ देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रिका में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ओमिक्रोन वैरिएंट अब 25 देशों में फैल गया है। भारत में भी इसके कुछ मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 2 मामलों की पुष्टि की गयी थी। केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है।

600 से अधिक कोविड बेड हॉस्पिटल शुरू किए गए

ओमिक्रॉन वैरिएंट के ख़तरे को देखते हुए नवी मुंबई के पनवेल महानगर पालिका में 600 से अधिक कोविड बेड के हॉस्पिटल शुरू किए गए हैं। पनवेल महानगर पालिका की तरफ़ से ऑक्सिजन प्लांट भी शुरू किया गया है। पनवेल रेल्वे स्टेशन में बाहर से आने वाले सभी यात्री के RT PCR टेस्ट किए जा रहे हैं।

देश में Coronavirus के Omicron वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है। दोनों मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। सरकार का कहना है कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। COVID उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों के संपर्कों की पहचान कर ली गई है और वे निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें: Corona Update: पिछले 24 घंटे में आए 9,216 नए मामले, ओमिक्रॉन ने भी दी दस्तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here