Corona Update: पिछले 24 घंटे में आए 9,216 नए मामले, ओमिक्रॉन ने भी दी दस्तक

0
453
देश में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 18 हजार 840 नए मामले मिले…
देश में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 18 हजार 840 नए मामले मिले…

Corona Update: भारत में एक बार फिर से कोरोना संकट बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में 9,216 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,612 लोगों ने कोरोना पर जीत भी दर्ज की है। वर्तमान में भारत में Positivity रेट 0.80 प्रतिशत है। पिछले 60 दिनों से ये क्रम बना हुआ है।

ओमिक्रॉन ने भी दी दस्तक

दुनिया भर में Omicron का खौफ देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रिका में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ओमिक्रोन वेरिएंट अब 25 देशों में फैल गया है। दरअसल कोविड के नए स्ट्रेन ने अब अमेरिका (US) और यूएई (UAE) में भी दस्तक दे दी है। भारत में भी कुछ मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 2 मामलों की पुष्टि कर की गयी थी। केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है।

सरकार ने कहा- वैरिएंट के कोई गंभीर लक्षण नहीं

देश में Coronavirus के Omicron वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है। दोनों मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। सरकार का कहना है कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। COVID उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों के संपर्कों की पहचान कर ली गई है और वे निगरानी में हैं। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि COVID-19 के Omicron Variant का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं बताया गया है। सभी Omicron संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं… देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में, कोई गंभीर लक्षण नोट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: South Africa से Netherland जा रही फ्लाइट में 15 यात्रियों में मिला Omicron Variant, इज़राइल पहुंचा वायरस

Canada के दो नागरिकों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here