पांचवा निकाह करने जा रहा था पिता, मौके पर पहुंच गए सातों बच्चे, फिर हुआ कुछ ऐसा…

0
344
UP News: पांचवा निकाह करने जा रहा था 7 बच्चों का पिता शख्स, मौके पर पहुंच गए बच्चे, फिर हुआ कुछ ऐसा...
UP News: पांचवा निकाह करने जा रहा था 7 बच्चों का पिता शख्स, मौके पर पहुंच गए बच्चे, फिर हुआ कुछ ऐसा...

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से एक हैरान करने मामला सामने आया है। दरअसल, सात बच्चों का पिता अपना पांचवा निकाह करने जा रहा था। इस बात की खबर जब बच्चों को मिली तब वो अपने अब्बू का निकाह रोकने पहुंच गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया है।

UP News: Nikah
UP News: Nikah

UP News: निकाह रोकने पहुंचे सातों बच्चे

बताया जा रहा है कि सीतापुर नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति चोरी छुपे अपना पांचवा निकाह करने जा रहा था। इस शख्स के पहले से 7 बच्चे भी हैं। जब बच्चों को इस बात की जानकारी मिली कि उनके पिता पांचवा निकाह करने जा रहे हैं तो सातों बच्चे वहां पहुंच गए जहां निकाह की तैयारी हुई थी। सातों बच्चों के वहां पहुंचते ही जमकर हंगामा होने लगा और काफी गाली गलौज भी हुई।

UP News: हिरासत में आरोपी पिता

गाली गलौज के बीच अचानक दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। इस मारपीट में 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को भी हिरासत में लिया। परिवार की लिखित शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि, इस बात का पता नहीं लग पाया है कि उसने अपनी चार पत्नियों को क्यों और कैसे छोड़ा है।

UP News: Police arrest main accused
UP News

घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जहां देश में मुस्लिम समाज की महिलाओं को हक दिलाने के लिए ट्रिपल तलाक जैसे कानूनों पर काम किया जा रहा है वहां चार शादी कर चुका शख्स पांचवी शादी करने जा रहा था।

संबंधित खबरें:

एक बाइक पर सात सवार, Viral Video देखकर चौंक जाएंगे आप!

Zara Hatke News: दुल्हन को हनीमून पर छोड़ सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाना पति को पड़ा भारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here