UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं Rita Bahuguna Joshi के बेटे Mayank Joshi, इस सीट से टिकट की उम्मीद

0
466
Rita Bahuguna Joshi Son Mayank Joshi
Rita Bahuguna Joshi Son Mayank Joshi

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक दल छोड़ कर दूसरे दल में जाने की कवायद तेजी से चल रही है। मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बीजेपी में जाने के बाद अब रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम सकते हैं।

रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी से लखनऊ कैंट से अपने बेटे को टिकट देने की मांग कर रहीं थी। पर टिकट कट जाने के बाद मयंक जोशी सपा का दामन थाम सकते हैं। सपा मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से उतार सकती है। बता दैं कि इसी सीट से रीता बहुगुणा जोशी लगातार दो बार विधायक चुनी गईं थी। उस समय वे कांग्रेस में थीं।

UP Election 2022: सपा लखनऊ कैंट से दे सकती है टिकट

UP Election 2022: Rita Bahuguna Joshi With His Son Mayank Joshi
UP Election 2022: Rita Bahuguna Joshi With His Son Mayank Joshi

लखनऊ कैंट से भाजपा का टिकट न मिलने के बाद अब भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सपा की तरफ से उन्हें लखनऊ कैंट का टिकट दिया जा सकता है। इसके लिए पहले से तय प्रत्याशियों के नामों में बदलाव हो सकता है।

कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी मुलायम की बहु को लखनऊ कैंट से टिकट दे सकती है। पर इस सीट से ब्रिजेश पाठक को मैदान में उतारा गया है। अब कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है।

UP Election 2022: Lucknow की सीटों पर BJP ने इन्हें उतारा

UP Election 2022
UP Election 2022

बता दें कि लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है। सीट- उम्मीदवार

महोली – शशांक त्रिवेदी
सीतापुर – राकेश राठौर गुरु
सिधौली सुरक्षित – मनीष रावत
भगवंतनगर – आशुतोष शुक्ला
मलिहाबाद – जय देवी
बक्शी का तालाब – योगेश शुक्ला
सरोजनी नगर – राज राजेश्वर सिंह
लखनऊ पश्चिम – अंजनी श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर – नीरज बोरा
लखनऊ पूर्व – आशुतोष टंडन गोपाल
लखनऊ मध्य- रजनीश गुप्ता
लखनऊ कैंट – ब्रजेश पाठक
मोहनलालगंज – अमरेश कुमार
ऊंचाहार – अमरपाल मौर्य
जहानाबाद – राजेश पटेल
गौरीगंज – चंद्रप्रकाश मिश्रा मटिया
चित्रकूट – चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

जाहिर है उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने वाला है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here