UP Budget Session: जब Akhilesh Yadav और CM Yogi Adiyanath का हुआ आमना-सामना, जानिए किसने क्या कहा?

UP Budget Session: सीएम ने राज्य विधानसभा में 'लड़के है, गलती हो जाती है' टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अक्षम्य है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

0
139
UP Budget Session
UP Budget Session: केशव मौर्य पर भड़के अखिलेश कहा- "तुम अपने बाप से पैसे लेकर आते हो"

UP Budget Session: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा (Vidhan Sabha) में बजट सत्र के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में यूपी सबसे आगे है,लेकिन ये आंकड़े सरकार नहीं मानती है। उन्होंने 19 साल की युवती से हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र भी किया। जिसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने सपा प्रमुख को जवाब दिया है।

सीएम ने राज्य विधानसभा में ‘लड़के है, गलती हो जाती है’ टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अक्षम्य है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, ‘लडके है, गलती हो जाती है’ 2014 में मुलायम सिंह यादव द्वारा बलात्कार के मामलों पर की गई एक टिप्पणी थी जब सपा सत्ता में थी।

download 21 3
UP Budget Session

UP Budget Session: सीएम योगी ने Akhilesh Yadav पर कसा तंज

सीएम योगी ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह का अपराध अक्षम्य है। खासकर महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सरकार पूरी गंभीरता से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। यह बीजेपी की सरकार है, यहां इसके बारे में नहीं कहा जा सकता कि ‘लड़के है, गल्ती हो जाती है’। यदि कोई अपराधी है, तो उसके खिलाफ केवल जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जाती है।

UP Budget Session: सपा प्रमुख ने क्या कहा?

बता दें कि इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि जो सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। तो सरकार ये बताए कि सरकार के पास जो सिस्टम है, जिसको डॉयल 112 कर दिया गया है। उसके आंकड़ें क्या कहते हैं? उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की बात करने वाली सरकार और कोई कल्पना नहीं कर सकता की ये वही यूपी है यहां जीरो टॉलरेंस की बात हो रही है।

yogi meets akhilesh
UP Budget Session: CM Yogi Adiyanath VS Akhilesh yadav

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे आगे है, लेकिन सरकार इन आंकड़ों को स्वीकार नहीं करती है, इसलिए सरकार को बताना चाहिए कि सरकार के पास जो सिस्टम है, उसके लिए आंकड़े क्या कहते हैं। इन घटनाओं को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि दोषी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। अगर ऐसा होता है, तो वे अराजकता का केंद्र बन जाएंगे।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here