Holi 2022: होली के रंग में रंगे नजर आए Tej Pratap Yadav, समर्थकों के साथ जमकर मचाया हुड़दंग

तेज प्रताप यादव पूरी तरह से होली के त्‍योहार के जश्‍न में डूबे हुए हैं। उनके साथ बहुत सारे लोग भी हैं जो उनके साथ होली के गीत गा रहे हैं।

0
467
Tej Pratap Yadav,
Tej Pratap Yadav,

Holi 2022: होली का त्योहार हमारे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। करीब 2 साल बाद कोरोना के मामलों में कमी देखते हुए इस वर्ष आम से लेकर सभी खास लोग पूरी धूमधाम से पर्व का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। होली के अवसर पर आरजेडी नेता और Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने गीत गाकर अपने आवास पर होली खेली।

बता दें कि इसका जो वीडियो सामने आया है उसमें तेज प्रताप यादव पूरी तरह से होली के त्‍योहार के जश्‍न में डूबे हुए हैं। उनके साथ बहुत सारे लोग भी हैं जो उनके साथ होली के गीत गा रहे हैं।

Holi 2022: तेजस्‍वी ने भी दी होली की बधाई

होली की बधाई देते हुए तेजप्रताप के छोटे भाई और बिहार नेता प्रतिपक्ष Tejaswi Yadav ने ट्वीट किया था, ”रंग हो प्रेम का, रंग हो न्याय का, रंग हो आज़ादी का, रंग हो अधिकार का, रंग हो नौकरी रोजगार का, रंग हो समता और सद्भाव का, रंग यही हो नए भारत, नए विकसित बिहार का, आप सभी का जीवन उल्लास, उत्साह, विजय, एकता, मानवता और खुशहाली के रंगों से सदा महकता रहे। होली मुबारक़।”

बता दें कि भारत त्योहारों और संस्कृतियों का देश है। भारत में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। अगर बात होली की करें तो यह हिंंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।

Holi 2022
Holi 2022

होली की खास बात ये है कि यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम-धाम से मनाई जाती है। होली को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भूलाकर एक हो जाते हैं। बता दें कि दो साल से होली कोरोना की वजह से थोड़ी फीकी पड़ गई थी। हालांकि कोविड-19 के केसों में कमी आने से इस साल होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here